5 प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर होंगे जल्द भारत में लांच

भारत में जल्द ही लांच होंगी ये प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर

इलेक्ट्रिक स्कूटरों का मार्किट भारत के अंदर बहुत ही ज्यादा तेज़ी से बढ़ाता जा रहा है। इलेक्ट्रिक स्कूटर अब भारतीय ग्राहकों के बिच पहले से भी ज्यादा लोकप्रिय होती जा रही है। भारत के अंदर इलेक्ट्रिक स्कूटर की इस बड़ी डिमांड को देख अब कई सारे टू व्हीलर मैन्युफैक्चरर भारत के अंदर पानी नई इलेक्ट्रिक स्कूटर को लांच कर रहे है। आइये जानते है की कोनसी है वो 7 प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर जो जल्द ही होगी भारत में लांच।

1. Honda Activa इलेक्ट्रिक

Honda activa इलेक्ट्रिक
Honda activa इलेक्ट्रिक

हौंडा एक्टिवा एक्टिवा भारत में सबसे ज्यादा बेचीं जाने वाली स्कूटर है। हौंडा कंपनी ने एक्टिवा के लांच से लेके अभी तक इस गाडी की 2.5 करोड़ से भी ज्यादा गाड़िया बेचीं है। एक्टिवा स्कूटर को उसकी रिलायबिलिटी, देयोरेबिलिटी और प्रक्टिकलिटी के लिए बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है । हौंडा अब तैयार है अपनी इस स्कूटर का एक इलेक्ट्रिक अवतार भारत में लांच करने के लिए। हौंडा एक्टिवा इलेक्ट्रिक को भारत के अंदर मार्च 2024 तक लांच कर दिया जायेगा। इस गाडी के अंदर आपको 4.9 kwh की बैटरी देखने को मिल जाएगी। इसके अलावा इसमें आपको 104 km की रेंज देखने को मिल जाएगी।

2. सुजुकी बर्गमन इलेक्ट्रिक

सुजुकी बर्गमन इलेक्ट्रिक
सुजुकी बर्गमन इलेक्ट्रिक

सुजुकी बर्गमन, सुजुकी कंपनी की ओर से आने वाली एक प्रीमियम मैक्सी स्कूटर है, जो की आरामदायक व् स्पेसियस राइडिंग का अनुभव कराती है। सुजुकी कंपनी अब जल्द ही इस गाडी के इलेक्ट्रिक वर्शन को भारत में लांच करने वाली है। इस स्कूटर में आपको 3.04 kwh की बड़ी बैटरी देखने को मिलेगी। इसके अलावा इसमें आपको 4 kw का पीक पावर आउटपुट पैदा करने वाली दमदार मोटर भी दी जाएगी, जो की 30 Nm का टार्क पैदा करेगी।

3. Yamaha E01

Yamaha E01
Yamaha E01

यामाहा E01 यामाहा कंपनी की एक कांसेप्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जिसे की यामाहा कंपनी ने 2019 के टोक्यो मोटर शो में शोकेस किया था। E01 एक स्टाइलिश व् स्पोर्टी स्कूटर है, जो की हाई एन्ड परफॉरमेंस के साथ आएगी। इस स्कूटर में आपको 4 kwh की पीक पावर वाली मोटर देखने को मिल जाएगी, जो की इस स्कूटर को 16 NM का टार्क पैदा करके देगी। इसके अलावा इसमें आपको 2.9 kwh की बैटरी भी दी जाएगी, जो की इस गाडी में 90 km की शानदार रेंज लेके आएगी।

4. काइनेटिक e Luna

काइनेटिक e Luna
काइनेटिक e Luna

काइनेटिक लूना एक लीजेंडरी मोपेड है, जिसे की काइनेटिक इंजीनियरिंग ने भारत के अंदर 1972 में लांच किया था। भारत के अंदर अब जल्द ही इस आइकोनिक मोपेड का इलेक्ट्रिक वर्शन आने वाला है। जिसके अंदर आपको 3800 W की पावरफुल मोटर देखने को मिल जाएगी। इसके अलावा इसमें आपको 2.9 kwh की बड़ी बैटरी भी देखने को मिल जाएगी। ऐसा माना जा रहा है, की इस स्कूटर के अंदर आपको 89 Km की बढ़िया रेंज देखने को मिलेगी।

5. Ather की नई इलेक्ट्रिक स्कूटर

Ather की नई इलेक्ट्रिक स्कूटर
Ather की नई इलेक्ट्रिक स्कूटर

Ather इलेक्ट्रिक भारत की एक जानी मानी इलेक्ट्रिक टू व्हीलर मैन्युफैक्चरर है, यह कंपनी भारत के अंदर अपनी शानदार परफॉरमेंस, फीचर्स व् रेंज वाली इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए बहुत ज्यादा पसंद की जाती है। अथेर एनर्जी के CEO तरुण मेहता ने यह बात पक्की की है, की अथेर इलेक्ट्रिक के पोर्टफोलियो में सिर्फ एक या दो इलेक्ट्रिक स्कूटर ही नहीं होंगे। बाकि अथेर अब जल्द ही अगले साल तक कुछ नई इलेक्ट्रिक टू व्हीलर को मार्किट में लांच करेगी।

यह भी देखिए: भारत की 7 सबसे किफायती CNG गाड़ियां

Leave a Comment