नई Hyundai Verna की कीमत, डाउन पेमेंट व पूरा EMI प्लान

Hyundai Verna

हुंडई एक कोरियाई ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर है, जो की दुनिया भर में अपनी गाड़ियों में मॉडर्न एडवांस टेक्नोलॉजी व् पावरफुल परफॉरमेंस देने के लिए जानी जाती है। भारत के अंदर भी हुंडई कंपनी की गाड़ियों को बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है। हुंडई ने अभी हाल ही में भारतीय मार्किट के अंदर अपनी नई वरना को लांच किया है। Verna एक सेडान है, जो की हौंडा सिटी, मारुती ciaz और स्कोडा slavia जैसी प्रीमियम सेडान से भारत में मुकाबला करती है। हुंडई के तरफ से आने वाली नई verna में आपको नया फ्रेश डिज़ाइन देखने को मिल जाता है, इसके अलावा इसमें आपको बढ़िया परफॉरमेंस और कई सारे मॉडर्न फीचर्स देखने को मिल जाते है।

आकर्षक डिज़ाइन

Hyundai Verna
Hyundai Verna

नई हुंडई verna में आपको स्लीक व् फ्यूचरिस्टिक सा डिज़ाइन देखने को मिल जाता है, जो की इस sedan को मार्किट में मजूद किसी भी अन्य सेडान से अलग दिखता है। इस गाडी में आपको फ्रंट में अब एक नई ग्रिल देदी गई है। इसके अलावा इसमें आपको नई LED हेडलाइट, फोग लैंप और नए बम्पर जैसे डिज़ाइन एलिमेंट देखने को मिल जाते। इसके अलावा इसमें आपको फ़ास्ट बैक रूफ लाइन, क्रोम डोर हैंडल, 16 इंच के एलाय व्हील और LED टेल लैंप जैसे फीचर्स भी देखने को मिल जाते है, जो की इसके डिज़ाइन को और भी ज्यादा प्रीमियम बनाते है।

पावरफुल परफॉरमेंस

हुंडई की नई verna में आपको दो तरह के पेट्रोल इंजन देखने को मिल जाते है। 1.5 लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन जो की 113 bhp की पावर पैदा करता है, और 1.5 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन जो की 158 bhp की पावर पैदा करता है। इसके अलावा इन दोनों ही इंजन के साथ आपको 6 स्पीड का मैन्युअल ट्रांसमिशन देखने को मिल जाता है। इसके नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन में आपको CVT ट्रांसमिशन और इसके टर्बो पेट्रोल में 7 स्पीड DCT ट्रांसमिशन का भी विक्लप देखने को मिल जाता है। इस गाडी में आपको तीन प्रकार के राइडिंग मोड भी देखने को मिल जाते है : नार्मल, इको और स्पोर्ट।

मॉडर्न फीचर्स

Hyundai Verna
Hyundai Verna

नई हुंडई verna में आपको बढ़िया परफॉरमेंस व् स्टाइलिश लुक के साथ साथ, कई सारे मॉडर्न फीचर्स भी देखने को मिल जाते है। जो की इस गाडी को कनविनिएंट व् आरामदायक कार बनाते है। इस गाडी के अंदर आपको 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम देखने को मिल जाता है, जो की एप्पल कार प्ले और एन्ड्रियड ऑटो के सपोर्ट के साथ देखने को मिलता है। इसके अलावा इसमें आपको 7 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया गया है। इस गाडी में आपको सनरूफ, पावर अडजस्टेबले सीट, वायरलेस चार्जिंग, जैसे कई सारे मॉडर्न फीचर्स देखने को मिल जाते है।

किफायती कीमत

हुंडई कंपनी भारत में शुरू से ही अपनी गाड़ियों को किफायती दाम पे लांच करती आरही है। हुंडई कंपनी की गाड़िया भारतीय मार्किट में शानदार टेक्नोलॉजी और पावरफुल परफॉरमेंस को सस्ते से सस्ते व् किफायती दाम पे ग्राहकों को अनुभव कराती है। हुंडई की नई verna सेडान की कीमत भारत के अंदर मत्र ₹10.96 लाख रुपए से शुरू हो जाती है, जो की इसके टॉप वैरिएंट के लिए ₹16.85 लाख रुपए तक जाती है। इसके अलावा हुंडई ने अपनी नई verna सेडान के लिए कुछ नए EMI प्लान भी निकले है, जिसके चलते इसको खरीदना और भी ज्यादा आसान हो गया है।

वेरिएंटमूल्य (एक्स-शोरूम)EMI (60 महीने @ 10.5%)डाउनपेमेंट
EX₹ 10.96 लाख₹ 21,211₹ 3.87 लाख
S₹ 11.96 लाख₹ 23,126₹ 4.13 लाख
SX₹ 12.89 लाख₹ 25,119₹ 4.41 लाख
SX IVT₹ 14.02 लाख₹ 27,537₹ 4.76 लाख
SX Opt₹ 14.40 लाख₹ 28,357₹ 4.85 लाख
SX Turbo₹ 14.56 लाख₹ 28,698₹ 4.90 लाख
SX Turbo DT₹ 14.56 लाख₹ 28,698₹ 4.90 लाख
SX Opt Turbo DT₹ 15.60 लाख₹ 30,930₹ 5.21 लाख
SX Opt Turbo₹ 15.60 लाख₹ 30,930₹ 5.21 लाख
SX Turbo DCT DT₹ 15.68 लाख₹ 31,106₹ 5.25 लाख
SX Turbo DCT₹ 15.68 लाख₹ 31,106₹ 5.25 लाख
SX Opt IVT₹ 15.78 लाख₹ 31,328₹ 5.28 लाख
SX Opt Turbo DCT DT₹ 16.85 लाख₹ 33,619₹ 5.60 लाख
SX Opt Turbo DCT₹ 16.85 लाख₹ 33,619₹ 5.60 लाख

यह भी देखिए: भारत की 7 सबसे सस्ती आटोमेटिक गाड़ियां

Leave a Comment