MG Astor को खरीदना हुआ आसान, जानिए नए EMI प्लान

MG Astor

अगर आप आपके लिए एक मॉडर्न फीचर्स वाली बढ़िया कॉम्पैक्ट SUV की तलाश में है, तो आपके लिए MG मोटर की हाल ही में लांच हुई कॉम्पैक्ट SUV एक बहुत ही बढ़िया विकल्प हो सकती है। इस कार का नाम MG Astor है। MG मोटर भारत के अंदर अपनी हाई टेक मॉडर्न फीचर्स वाली गाड़ियों के लिए जानी जाती है। MG Astor भारत के अंदर हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, स्कोडा कौशिक और वॉक्सवैगन Taigun जैसी गाड़ियों से मुकाबला करती है।

आकर्षक डिज़ाइन

MG Astor
MG Astor

MG Astor असल में उसी प्लेटफार्म पे बनाई गई है, जिस प्लेटफार्म पे MG ने अपनी ZS EV को बनाया है। इस कार में हलाकि आपको ZS EV से अलग फ्रंट और रियर डिज़ाइन देखने को मिल जाता है। इस कार में आपको बोल्ड और एलिगेंट लुक दिया है। MG Astor में आपको बड़ी ऑक्टागोनल ग्रिल, LED हेडलाइट, DRLs और फोग लैंप देखने को मिल जाते है। इस कार में आपको स्लीक और स्पोर्टी डिज़ाइन दिया गया है। इस कार के अंदर को 17 इंच के ड्यूल टोन एलाय व्हील देखने को मिल जाते है, इसके अलावा इस कार में आपको रूफ रेल और क्रोम के एक्सेंट भी दिए गए है।

मॉडर्न इंटीरियर

MG Astor में आपको स्पेसियस और प्रीमियम इंटीरियर देखने को मिल जाता है। जहा पे इस कार के अंदर आपको ड्यूल टोन डैशबोर्ड दिया गया है। इस कार के अंदर आपको लेदर की सीट और पैनोरमिक सनरूफ दी गई है। इसके अलावा इस कार के अंदर आपको 10.1 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी देखने को मिल जाता है, जो की MG i स्मार्ट टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इस सिस्टम में आपको 80 से भी ज्यादा कनेक्टेड कार फीचर्स जैसे रिमोट कण्ट्रोल जो फेंसिंग, व्हीकल हीथ और OTA अपडेट देखने को मिल जाते है।

दमदार परफॉरमेंस

MG Astor एक पावरफुल कॉम्पैक्ट SUV है। इस कार में आपको दो पेट्रोल इंजन के विकल्प देखने को मिल जाते है। जिसमे से 1.5 लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड यूनिट इस कार में 108 bhp की पावर और 144 Nm का पीक टार्क पैदा करता है। वही इस कार में आपको 1.3 लीटर का टर्बो चार्ज यूनिट भी देखने को मिल जाता है, जो की इस कार में 138 bhp की पावर और 220 Nm का पीक टार्क पैदा करता है। इस कार के 1.5 लीटर वाले इंजन में आपको 5 स्पीड का मैन्युअल या CVT गियरबॉक्स देखने को मिल जाता है। वही इसके 1.3 लीटर वाले इंजन में आपको 6 स्पीड का टार्क कनवर्टेड आटोमेटिक गियरबॉक्स दिया गया है। इस कार में आपको 1.5 लीटर मैन्युअल में 15.43 kmpl की माइलेज, 14.66 kmpl की माइलेज CVT में और 13.22 की माइलेज 1.3 लीटर वाले आटोमेटिक देखने को मिल जाती ही। इस कार के अंदर आपको तीन प्रकार के ड्राइविंग मोड भी देखने को मिल जाते है : इको, नार्मल एंड स्पोर्ट।

पैरामीटरविवरण
कार नामMG Astor
इंजन1.5 लीटर पेट्रोल इंजन (108 bhp, 144 Nm)
इंजन1.3 लीटर टर्बो चार्ज यूनिट (138 bhp, 220 Nm)
गियरबॉक्स1.5 लीटर – 5 स्पीड मैन्युअल या CVT
गियरबॉक्स1.3 लीटर – 6 स्पीड आटोमेटिक टार्क कनवर्टेड
माइलेज1.5 लीटर – 15.43 kmpl (मैन्युअल), 14.66 kmpl (CVT)
माइलेज1.3 लीटर – 13.22 kmpl (आटोमेटिक)

किफायती कीमत

MG Astor
MG Astor

MG मोटर भारत के अंदर शुरू से ही अपनी सभी गाड़ियों को किफायती कीमत पे उतरती आरही है। इस कंपनी ने अपनी MG Astor के साथ भी ऐसा ही किया है। यह कार भारत के अंदर चार वैरिएंट में आती है। इस कार की कीमत भारत में मत्र ₹10.81 लाख रुपए एक्स शोरूम से शुरू हो जाती है, जो की इसके टॉप वैरिएंट के लिए मत्र ₹18.81 लाख रुपए एक्स शोरूम तक जाती है। इसके अलावा MG मोटर ने अपनी इस कार के लिए कुछ नए EMI प्लान भी निकाले है, जिसके कारण इस कार को खरीद पाना और भी ज्यादा आसान हो गया है।

वेरिएंटमूल्य (एक्स-शोरूम)डाउन पेमेंटEMI (36 महीने)
स्टाइल एमटी₹ 10.81 लाख₹ 1.27 लाख₹ 24,134
सुपर एमटी₹ 12.31 लाख₹ 1.46 लाख₹ 27,830
सुपर सीवीटी₹ 13.59 लाख₹ 1.62 लाख₹ 30,914
स्मार्ट एमटी₹ 13.83 लाख₹ 1.69 लाख₹ 32,095
स्मार्ट ब्लैकस्टॉर्म₹ 14.08 लाख₹ 1.83 लाख₹ 34,913
शार्प आइवरी एमटी₹ 14.68 लाख₹ 1.94 लाख₹ 36,303
शार्प सैंग्रिया एमटी₹ 14.77 लाख₹ 1.96 लाख₹ 36,497
स्मार्ट सीवीटी₹ 14.99 लाख₹ 2.02 लाख₹ 36,980
स्मार्ट ब्लैकस्टॉर्म सीवीटी₹ 15.24 लाख₹ 2.16 लाख₹ 39,798
शार्प आइवरी सीवीटी₹ 15.57 लाख₹ 2.27 लाख₹ 41,218
शार्प सैंग्रिया सीवीटी₹ 15.66 लाख₹ 2.29 लाख₹ 41,412
सैवी आइवरी सीवीटी₹ 16.35 लाख₹ 2.50 लाख₹ 43,882
सैवी सैंग्रिया सीवीटी₹ 16.44 लाख₹ 2.52 लाख₹ 44,075
स्मार्ट टर्बो एटी₹ 16.45 लाख₹ 2.53 लाख₹ 44,095
शार्प आइवरी टर्बो एटी₹ 17.21 लाख₹ 2.74 लाख₹ 45,739
शार्प सैंग्रिया टर्बो एटी₹ 17.30 लाख₹ 2.76 लाख₹ 45,932
सैवी सैंग्रिया टर्बो एटी₹ 17.87 लाख₹ 3.03 लाख₹ 47,151

यह भी देखिए: ₹3,400 रुपए की EMI पर मिलेगी सबसे प्रीमियम इलेक्ट्रिक बाइक

Leave a Comment