Tata Tiago EV के बेस मॉडल को खरीदना हुआ आसान, देगी 315km तक रेंज

Tata Tiago इलेक्ट्रिक हैचबैक

टाटा मोटर देश की सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक गाडी बेचने वाली ब्रांड है जिनके पास सभी प्रकार के मॉडल हैं। कंपनी की सबसे किफायती व एंट्री लेवल कार है Tiago EV जिसमे आपको दमदार परफॉरमेंस के साथ लम्बी रेंज भी मिल जाती है। इस गाडी में आपको मिलते हैं दो बैटरी ऑप्शन, पावरफुल मोटर और आधुनिक फीचर। आइये जानते हैं Tiago EV के बारे में पूरी बात व देखते हैं इसकी कीमत और एमी प्लान।

Tata Tiago EV की परफॉरमेंस, रेंज व चार्जर

Tata Tiago EV
Tata Tiago EV

Tata Tiago EV में आपको मिलती है हाई-परफॉरमेंस व आधुनिक टेक्नोलॉजी के फीचर भी मिल जाते हैं। इस गाडीके अभी कुल चार वैरिएंट आते हैं। इसमें आपको दो प्रकार के बैटरी ऑप्शन मिलते हैं एक 19.2kWh व दूसरा 24kWh जिनकी मदत से ये गाडी देती है 250 किलोमीटर व 316 किलोमीटर की बढ़िया रेंज। इसमें गाडी में आपको बढ़िया मोटर मिलती है जो इसे 60bhp की पावर व 110 NM का टार्क देती है। वही हम अगर टॉप मॉडल की बात करे तो वो इसे 74hp की पावर व 114NM का टार्क देगी। इस पावर के साथ Tata Tiago EV जाती है 80 से 120km/h की टॉप स्पीड तक जो की काफी बढ़िया मानी गई है।

टाटा इस नई Tiago EV के साथ आपको देगी है 3.3kW और 7.2kW के चार्जर ऑप्शन। Tiago EV अपने DC फ़ास्ट चार्जर के साथ 80% चार्ज मात्र 56 मिनट में हो जाती है वही इसका नार्मल चार्जर 8 घंटों का समय लेता है जीरो से 100% चार्जिंग करने में। ये एक काफी बढ़िया परफॉरमेंस वाली इलेक्ट्रिक कार है जो आपको कमाल का अनुभव दे सकती है।

मिलेंगे सभी एडवांस टेक्नोलॉजी के फीचर

Tata Tiago EV
Tata Tiago EV

इस Tata Tiago EV गाडी में आपको सबसे आधुनिक टेक्नोलॉजी के फीचर मिल जाते हैं जो इसको काफी प्रीमियम व लक्ज़री लुक देते हैं। Tiago एक एडवांस इ-कार है जो आपको एक कमाल का अनुभव देगी। इसमें आपको मिलती है एक 7″ की टचस्क्रीन डिस्प्ले जिसमे आप एप्पल कार प्ले व एंड्राइड ऑटो दोनों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

साथ ही इसमें आता है एक आटोमेटिक क्लाइमेट कण्ट्रोल, रियर A/C, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटो हेड लाइट, कीलेस एंट्री, पुश बटन स्टार्ट व और भी बोहोत से फीचर। अगर बात करे Tata Tiago EV के सेफ्टी फीचर की तो इसमें आपको मिल जाते हैं ड्यूल एयर बैग, ABS ब्रेकिंग EBD के साथ, LED लाइट, हिल होल्ड, स्टेबिलिटी कण्ट्रोल, रियर पार्किंग सेंसर कैमरे के साथ, आटोमेटिक रेन सेंसिंग वाइपर व और भी बोहोत कुछ।

जानिए Tiago EV की कीमत और EMI प्लान

Tata Tiago इलेक्ट्रिक कुल सात वैरिएंट में आती है जिनमे आपको मिलते हैं दो बैटरी ऑप्शन। इस गाडी की कीमत शुरू होती है ₹9.86 लाख रुपए की ऑन-रोड कीमत से जो जाएगी ₹13.71 लाख रुपए तक इसके टॉप मॉडल के लिए। आप इसका बेस मॉडल मात्र ₹2,04,099 रुपए की डाउन पेमेंट भर कर खरीद सकते हैं जिसके बाद आपको देने होंगे ₹12,983 रुपए हर महीने अगले 84 महीनों तक। ये एक बढ़िया डील है इस प्रकार की इलेक्ट्रिक कार के लिए।

यह भी देखिए: 200km रेंज के साथ लांच होगी नई Honda Activa EV स्कूटर

Leave a Comment