लांच होंगी 4 नई SUV जिनकी कीमत है ₹10 लाख से कम

10 लाख रुपए से भी कम कीमत की यह SUVs

भारतीय ऑटोमोबाइल मार्किट में बदलते वक्त के साथ साथ, SUVs का चलन भी बहुत ही ज्यादा तेज़ी से बढ़ रहा है। SUVs के अंदर आपको स्पेसियस व कम्फर्टेबले केबिन, पावरफुल इंजन व स्टाइलिश डिज़ाइन देखने को मिलता है, यह कारण है की भारत में SUVs को इतना पसंद किया जा रहा है। परन्तु भारत के अंदर भी हर वर्ग कर ग्राहक प्रीमियम SUVs को नहीं खरीद सकता, इसलिए भारत के अंदर ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर 10 लाख रुपए से भी काम की कीमत पे अपने ग्राहकों को SUVs देने की कोशिश करते है। इसी कोशिश के चलते भारत में जल्द ही कुछ नई SUVs लांच होंगे वाली है, जो की 10 लाख रुपए से भी कम की कीमत पे देखने को मिलेंगी।

1. टोयोटा अर्बन क्रूजर Taisor

टोयोटा अर्बन क्रूजर Taisor
टोयोटा अर्बन क्रूजर Taisor

टोयोटा अब भारत में अपनी नई कॉम्पैक्ट SUV को लांच करने की तैयारी कर रही है। टोयोटा की यह नई SUV मारुती सुजुकी फ्रांस का ही एक रेबैज कूपे वर्शन होगी। टोयोटा की इस नई SUV का नाम अर्बन क्रूजर Taisor होगा। इस नाम हो टोयोटा ने अभी हाल ही में ट्रेडमार्क कराया था, और यह गाडी टोयोटा के लाइनउप में glanza हैचबैक से ऊपर राखी जाएगी। इस गाडी के अंदर आपको वही प्लेटफार्म व इंजन देखने को मिल जाता है, जो की मारुती सुजुकी फ्रांस में आता है। इस गाडी के अंदर आपको दो प्रकार के इंजन विक्लप देखने को मिल जाते है : 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और 1.0 लीटर टर्बो चार्ज पेट्रोल इंजन। दोनों ही इंजन विक्लपों के साथ आपको मैन्युअल व आटोमेटिक ट्रांसमिशन सिस्टम देखने को मिल जाता है।

2. टाटा Punch EV

टाटा Punch EV
टाटा Punch EV

टाटा मोटर्स ने अभी हाल ही में कुछ महीनो पहले अपनी Punch गाडी को भारत में लांच किया था। यह गाडी टाटा के तरफ से आने वाली एक माइक्रो SUV है, जो की हुंडई की एक्सटेर और मारुती सुजुकी ईगनिस से मुकाबला करेगी। इस SUV के अंदर आपको 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन देखने को मिल जाता है, जो की 86 Ps की पावर और 113 Nm का टार्क पैदा करता है। टाटा अब जल्द ही अपनी इस लोक्रपिया माइक्रो SUV को भारत के अंदर इलेक्ट्रिक अवतार में उतारेगी। इस नई टाटा पंच EV के अंदर आपको 350 km की रेंज देखने को मिलेगी, और ऐसा माना जा रहा है की इसकी कीमत मत्र 10-10.5 लाख रुपए की बिच होगी।

3. निसान Magnite कुरो स्पेशल एडिशन

निसान Magnite कुरो स्पेशल एडिशन
निसान Magnite कुरो स्पेशल एडिशन

निसान Magnite भारत की सबसे ज्यादा किफ़ायत व कॉम्पैक्ट SUV है। इस गाडी की भारत में मत्र 5.59 लाख रुपए से शुरू हो जाती है। Magnite के अंदर आपको स्पेसियस केबिन देखने को मिल जाता है, इसके अलावा इसमें आपको पेप्पी टर्बो पेट्रोल इंजन और CVT गियरबॉक्स भी देखने को मिलता है। निसान अब तैयारी कर रही है magnite को भारत के अंदर एक स्पेशल एडिशन में उतरने की, इस स्पेशल एडिशन का नाम Kuro एडिशन होगा। कुरो स्पेशल एडिशन के अंदर आपको आल ब्लैक एक्सटेरियर व इंटीरियर थीम देखने को मिलेगी, जहा पे आपको काले रेंज के एलाय व्हील, काले रंग की रूफ रेल, ORVMs, सीट कवर और फ्लोर मेट सभी काले रंग में देखने को मिलेंगे। भारत के अंदर यह स्पेशल एडिशन निसान magnite के केवल तीन वैरिएंट में उपलब्ध होगा। इस गाडी की शुरुवाती कीमत मत्र 6 लाख रुपए से शुरू हो जाएगी।

4. महिंद्रा Bolero Neo प्लस

महिंद्रा Bolero Neo प्लस
महिंद्रा Bolero Neo प्लस

महिंद्रा बोलेरो Neo एक सब चार मीटर SUV है, जो की महिंद्रा की TUV300 के आधारित है। इस गाडी को महिंद्रा ने इसी साल जुलाई में भारत के अंदर लांच किया था। इस गाडी में आपको 1.5 लीटर का डीजल इंजन देखने को मिल जाता है, जो की 100 PS की पावर और 260 Nm का टार्क पैदा करता है। महिंद्रा अब इसी गाडी का एक इससे भी बड़ा वैरिएंट, महिंद्रा बोलेरो Neo प्लस को भारत में लांच करने वाली है। इस गाडी के अंदर आपको एक्सटेंडेड व्हीलबेस देखने को मिलेगा, जिसके कारण अब ये SUV सात सीटर और नो सीटर के लेआउट में भी उपलब्ध होगी। इसके अलावा इसमें अब 2.2 लीटर का डीजल इंजन इस्तेमाल किया जायेगा, जो की 120 PS की पावर और 300 Nm का टार्क पैदा करेगा। इस गाडी को महिंद्रा इस साल अक्टूबर में लांच कर सकती है। इस गाडी की शुरुवाती कीमत ₹10 लाख रुपए हो सकती है।

Leave a Comment