भारत में होंगी 4 नई SUV लांच

भारत में जल्द ही लांच होंगी ये 4 नई SUVs

भारत में SUVs का मार्किट दुनिया भर के मुकाबले बहुत ही ज्यादा तेज़ी से बढ़ता दिखाई दे रहा है।  भारत के अंदर अब ज्यादा तर ग्राहक सेडान और हैचबैक को न खरीद के SUVs के तरफ आकर्षित हो रहे है। SUVs में आपको बढ़िया स्पेस, कम्फर्ट, परफॉरमेंस और वेर्सटिलिटी का शानदार कॉम्बिनेशन देखने को मिल जाता है।  भारत के अंदर SUVs के इस बढ़ते चलन को देख अब कई सारे ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर जल्द ही भारत के अंदर अपनी नई SUVs को लांच करने वाले है।  आइये जानते है की कोनसी है वो SUVs जो जल्द ही होंगी भारतीय मार्किट में लॉच।  

1. टाटा पंच EV

टाटा पंच EV
टाटा पंच EV

टाटा पंच EV, असल में टाटा मोटर्स की हाल ही में आई पंच SUV का एक इलेक्ट्रिक अवतार है। यह असल में एक सब 4 मीटर SUV है, जो की ALFA प्लेटफार्म पे बनाई गई है।  Punch EV भारत में जल्द ही 2023 में ही लांच कर दी जाएगी।  यह SUV भारत के अंदर citroen की ec3 से मुकाबला करेगी।  इस SUV में आपको वैसा ही डिज़ाइन देखने को मिल जायेगा, जैसा की टाटा Punch में देखने को मिल जाता है।  इस गाडी में आपको 25 KWH की बैटरी देखने को मिल जाएगी, जो की इस गाडी को 250 से 300 km की रेंज एक सिंगल चार्ज पे देदेगी । इसके अलावा इस SUV में आपको जो इलेक्ट्रिक मोटर देखने को मिलेगी, वो भी इस SUV में 60 bhp की पावर पैदा करेगी।
 

2. महिंद्रा Bolero Neo प्लस 

महिंद्रा Bolero Neo प्लस
महिंद्रा Bolero Neo प्लस

महिंद्रा की Bolero नियो प्लस असल में TUV300 प्लस की ही उत्तराधिकारी होगी।  TUV300 प्लस को महिंद्रा ने 2020 में डिस्कन्टिन्यूए कर दिया था।  बोलेरो नियो प्लस असल में बोलेरो नियो के ही एक  लम्बा वर्शन होगी।  इस गाडी को महिंद्रा ने अपनी तीसरे जनरेशन स्कार्पियो चेसी पे बनाया है।  बोलेरो नियो प्लस में आपको पहले से भी ज्यादा लम्बा व्हीलबेस देखने को मिल जाता है।  इस गाडी में आपको 2.2 लीटर के डीजल इंजन देखने को मिल जायेगा, जो की इस SUV में 118 bhp की पावर और 280 Nm का टार्क पैदा करेगा।  इसके अलावा इस गाडी में आपको 6 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स भी देखने को मिल जायेगा।  

3. टोयटा अर्बन क्रूजर

टोयटा अर्बन क्रूजर
टोयटा अर्बन क्रूजर

टोयटा अर्बन क्रूजर तैसोर असल में टोयोटा के तरफ से आने वाली लेटेस्ट SUV होगी, जो की मारुती और टोयोटा की पार्टर्नशिप में बनाई जाएगी।  यह SUV असल में मारुती सुजुकी की फ्रांस SUV का ही एक रेबाज वर्शन होगी।  यह असल में एक सब 4 मीटर क्रॉसओवर होगी।  इस गाडी में आपको फ्रांस SUV से मिलता जुलता डिज़ाइन देखने को मिल जायेगा, जो की थोड़े बहुत कॉस्मेटिक बदलाव के साथ आएगा।  इस गाडी में आपको दो प्रकार के इंजन विक्लप देखने को मिल जायेंगे : 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन और  1.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन। जहा पे 1.2 लीटर वाला इंजन इस गाडी में 83 Bhp की पावर और 113 Nm का टार्क पैदा करेगा, वही इसका 1 लीटर वाला टर्बो पेट्रोल इंजन इस गाडी में 100 Bhp की पावर और 160 Nm का टार्क पैदा करेगा।  इसके अलावा इस गाडी में आपको 5 स्पीड मैन्युअल या आटोमेटिक ट्रांसमिशन दोनों के ही विक्लप देखने को मिल जायेंगे। 

4. फाॅर्स गोरखा 5 डोर 

फाॅर्स गोरखा 5 डोर 
फाॅर्स गोरखा 5 डोर 

फाॅर्स गोरखा 5 डोर असल में गोरखा 3 डोर का ही एक एक्सटेंडेड वर्शन है, जो की सितम्बर 2021 में फाॅर्स कंपनी दवारा लांच करी गई थी।  गोरखा 5 डोर असल में C इन C लैडर फ्रेम आर्किटेक्चर पे बनाई जाएगी, यह वही आर्किटेक्चर है, जिसपे की गुरूखा 3 डोर बनाई गई थी।  इस गाडी में आपको गोरखा 3 डोर वाला डिज़ाइन ही देखने को मिलेगा, बस यह SUV लम्बाई में गोरखा 3 डोर से लम्बी होंगी।  इस गाडी में आपको 2.6 लीटर का डीजल इंजन देखने को मिल जायेगा, जो की इस SUV को 90 bhp की पावर और 250 नम का टार्क पैदा करके देगा।  इसके अलावा इस SUV में आपको 5 स्पीड का मैन्युअल गियरबॉक्स भी देखने को मिल जायेगा।  

Leave a Comment