जानिए नए Ola S1X के सभी 4 वैरिएंट की ऑन-रोड कीमत व EMI प्लान

Ola S1X है ब्रांड का सबसे नया व प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर

ओला इलेक्ट्रिक भारत की सबसे प्रीमियम व सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचने वाली ब्रांड है जिनके पास अभी तीन इलेक्ट्रिक स्कूटर के मॉडल मौजूद हैं। कंपनी इनके बाद अब अपना एक नया कार्गो स्कूटर, चार इलेक्ट्रिक बाइक और एक इलेक्ट्रिक कार लांच करने की तयारी में है जिसके बाद ये देश की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल महुफैचरिंग ब्रांड बन जाएगी।

ओला ने हल ही में अपना एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लांच किया था जिसका नाम है S1X। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में पहले तीन वैरिएंट आते थे व अब कंपनी ने इसके एक चौथे वैरिएंट को भी लांच किया जिसमे आपको 4kW की बैटरी पैक मिलेगी। आइये जानते हैं इस नए इलेक्ट्रिक स्कूटर की पूरी डिटेल व जानते हैं इसका पूरा EMI प्लान।

Ola S1X 2kW

Ola S1X
Ola S1X

ओला इलेक्ट्रिक के नए S1X का बेस मॉडल है 2kW जिसमे आपको 2700W की पावरफुल BLDC हब-माउंटेड मोटर मिलती है व एक 2kW लिथियम-आयन बैटरी पैक। इस मोटर व बैटरी के साथ ये स्कूटर 85 किलोमीटर प्रतिघंटे की टॉप स्पीड व 91 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम है। कंपनी ने इसमें कुछ नॉमिनल फीचर दिए हैं जो आपके बेसिक जरूरतों को पूरा करते हैं।

Ola S1X 3kW

इस सेकंड बेस मॉडल S1X 3kW में आपको मिलती है वही 2700W की BLDC हब माउंटेड मोटर जिसको पावर मिलती है एक 3kW लिथियम-आयन बैटरी पैक के साथ। ये इ-स्कूटर 90 किलोमीटर प्रतिघंटे की टॉप स्पीड व 151 किलोमीटर की शानदार रेंज देता है। कंपनी ने इस स्कूटर में केवल रेंज ज्यादा दी है लेकिन फीचर के मामले में ये भी दूसरे वैरिएंट से काफी पीछे रहता है।

Ola S1X Plus

Ola S1X
Ola S1X

Ola S1X प्लस एक प्रीमियम इ-स्कूटर है जिसमे आपको बढ़िया परफॉरमेंस व रेंज के साथ फीचर भी बढ़िया मिलते हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में मिलती है एक 5 इंच की मोबाइल कनेक्टिविटी वाली डिजिटल स्क्रीन व LED लाइट सेटअप। ये स्कूटर एक प्रीमियम लुक देता है दूसरे किसी व्हीकल के मुकाबले। इसमें भी आपको वही सेकंड बेस वाली पॉवरट्रेन मिलती है व ये परफॉरमेंस भी उसके जितनी ही देता है।

Ola S1X 4kW

ओला इलेक्ट्रिक की इस सीरीज का सबसे टॉप मॉडल है 4kW जिसको कंपनी ने अभी कुछ समय पहला ही लांच किया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में आपको मोटर तो दूसरे वैरिएंट वाली ही मिलती है 2700W BLDC हब-माउंटेड लेकिन इसमें आपको बैटरी 4kW लिथियम-आयन मिलती है जो स्कूटर को 190 किलोमीटर की IDC रेंज देता है। ये काफी आकर्षक इलेक्ट्रिक स्कूटर है व इस बजट में कोई भी दूसरा ब्रांड इतनी बढ़िया रेंज नहीं देता।

ऑन-रोड कीमत व EMI प्लान

वैरिएंटऑन-रोड कीमतडाउन पेमेंट किस्तइंटरेस्टटेन्योर
S1X 2kW₹90,864₹15,000₹2,7409.7%36 महीने
S1X 3kW₹1,01,058₹15,000₹3,1089.7%36 महीने
S1X Plus₹1,09,235₹18,000₹3,2959.7%36 महीने
S1X 4kW₹1,21,444₹20,000₹3,6639.7%36 महीने

यह भी देखिए: अब केवल ₹7,200 की EMI पर मिलेगी देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार

Leave a Comment