Nissan भारत में लांच करेगा अपनी दो नई गाड़ियां, जानिए कीमत

निसान जल्द ही करेगी अपनी ये दो गाड़ियों को भारत में लांच

निसान एक जानी मानी लीडिंग कार मैन्युफैक्चरर है। यह कंपनी दुनिया भर में 200 से भी ज्यादा देशो में अपनी गाड़िया बेचती है। निसान एक जापानीज ब्रांड है, जो की अपने इनोवेटिव और रिलाएबल गाड़ियों के लिए चर्चित है। यह कंपनी हैचबैक, सेडान, SUV और इलेक्ट्रिक कार सभी बनती है। भारत के अंदर निसान अब जल्द ही अपनी दो नई गाड़ियों को 2024 में लांच करने वाली है। इन दोनों ही गाड़ियों में आपको शानदार परफॉरमेंस, डिज़ाइन और फीचर्स देखने को मिलने वाले है। आइये जानते है की वो कोनसी दो गाड़िया है, जो निसान जल्द ही भारत के अंदर लांच करने वाली है।

1. निसान X ट्रेल

 निसान X ट्रेल
निसान X ट्रेल

निसान X ट्रेल एक मिड साइज SUV है, जो की 2000 से प्रोडक्शन में है। यह कार जो की निसान जल्द ही भारत में लांच करने वाली है, वो X ट्रेल का चौथा जनरेशन मॉडल है। इस मॉडल को निसान ने सितम्बर 2021 में पहेली बार शोकेस किया था। इस कार में आपको स्लीक और मॉडर्न डिज़ाइन देखने को मिल जाता है।

इस कार के अंदर आपको स्पेसियस और आरामदायक इंटीरियर दिया जायेगा , जहा पे आपको एडवांस टेक्नोलॉजी देखने को मिल जाएगी। यह कार भारत के अंदर जल्द ही 2024 में लांच होती दिखेगी। भारतीय मार्किट में यह कार वॉक्सवैगन तिगुआन, हुंडई टक्सन, स्कोडा कोडिअक और सिट्रोएन C5 ऐरक्रॉस से मुकाबला करेगी।

इस कार में आपको E पावर हाइब्रिड सिस्टम देखने को मिल जायेगा। यह कार दो वैरिएंट में आएगी, जिसमे से एक फ्रंट व्हील ड्राइव और दूसरा फोर व्हील ड्राइव वर्शन होगा। इस कार के अंदर आपको 1.5 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन देखने को मिल जायेगा, जो की इलेक्ट्रिक मोटर और बैटरी के साथ आया। इस कार में आपको फ्रंट व्हील ड्राइव में 201 bhp की पावर और 300Nm का पीक टार्क देखने को मिल जायेगा। वही इसके फोर व्हील ड्राइव में आपको 210 bhp की पावर और 525 Nm का पीक टार्क देखने को मिल जायेगा।

2. निसान Magnite फेसलिफ्ट

निसान Magnite फेसलिफ्ट
निसान Magnite फेसलिफ्ट

निसान Magnite एक सब फोर मीटर कॉम्पैक्ट SUV है, जो की भारत के अंदर 2020 में लांच कर दी गई थी। यह कार निसान के लिए एक सफल SUV रही है। इस कार को 60,000 से भी ज्यादा बुकिंग और 6 महीने तक का वेटिंग पीरियड देखने को मिला है।

Nissan Magnite कार को निसान भारत के अंदर कई सारे इंटरनेशनल मार्किट में जैसे इंडोनेशिया, नेपाल, भूटान और साउथ अफ्रीका में भी एक्सपोर्ट करती है। magnite कार को अब निसान जल्द ही एक फेसलिफ्ट अवतार देने वाली है। इस फेसलिफ्ट निसान magnite को, यह कंपनी भारत के अंदर जल्द ही 2024 में लांच कर दी जाएगी।

इस कार में आपको नई फ्रंट ग्रिल, LED हेडलैंप और टेल लैंप देखने को मिल जाता है। इसके अलावा इस कार में आपको नए डिज़ाइन का एलाय व्हील और नया रंगो के वर्शन देखने को मिल जाते है। इस कार के इंटीरियर में आपको नया डैशबोर्ड लेआउट देखने को मिल जायेगा। इसके अलावा इस कार में आपको सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग, एम्बिएंट लाइटिंग जैसे और भी कई सारे फीचर्स देखने को मिलने वाले है। इस कार को लेके कहा जा रहा है की, निसान बजलध ही इस कार को भारत के अंदर ₹5.59 लाख रुपए की एक्स शोरूम कीमत पे लांच करेगी।

यह भी देखिये: Kawasaki Eliminator 450 होगी किफायती कीमत पर लांच, जानिए लांच डेट

Leave a Comment