Tata Motor भारत में लांच करेगी 3 नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां लांच

टाटा की तीन नई गाड़िया

टाटा मोटर्स भारत की लीडिंग और जानी मानी लोकप्रिय ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर है। यह कंपनी भारत के अंदर अपनी गाड़ियों की रिलायबिलिटी और बेस्ट इन सेगमेंट सेफ्टी रेटिंग के लिए जानी जाती है। टाटा मोटर्स EV सेगमेंट में भी भारत के अंदर बहुत ही ज्यादा महत्व कंपनी है। भारत के अंदर अब यह कंपनी जल्द ही अपनी तीन नई EVs को लांच करने का सोच रही है। टाटा जल्द ही पंच EV, हरियर EV और curvv EV को भारत के अंदर 2024 तक लांच करने वाली है। आइये जानते है की क्यों है ये तीनो ही EVs इतनी खास।

1. पंच EV

पंच EV
पंच EV

टाटा पंच EV एक इलेक्ट्रिक वर्शन है, टाटा की माइक्रो SUV पंच का। पंच को टाटा ने 2023 में भारत के अंदर पहेली बार लांच किया था। Punch EV को लेके ऐसा बोला जा रहा है की यह कार भारत के अंदर जल्द ही 2024 के शुरुवाती महीनो में लांच कर दी जाएगी। यह कार भारत के अंदर citroen eC3 जैसी गाड़ियों से मुकाबला करेगी। पंच EV में आपको वैसा ही डिज़ाइन देखने को मिल जायेगा, जैसा की आपको टाटा पंच में देखने को मिल जाता है।

हलाकि इस EV में आपको कुछ डिज़ाइन एलिमेंट ऐसे भी देखने को मिल जायेंगे जो की इसको टाटा पंच से अलग बनाएंगे। इस कार में आपको अलग अलग बैटरी के विकल्प दिए जायेंगे, जिसके कारण इस कार की रेंज 400 से 500 km की बिच अलग अलग वैरिएंट के हिसाब से अलग अलग होगी।

2. टाटा हरियर EV

टाटा हरियर EV
टाटा हरियर EV

टाटा harrier EV असल में एक इलेक्ट्रिक वर्शन होंगी टाटा की मिड साइज SUV टाटा हरियर की, टाटा हरियर को भारत के अंदर 2019 में लांच किया गया था। हरियर EV को टाटा मोटर जल्द ही 2024 में लांच करेगी। यह पहेली EV होगी जो की OMEGA ARC प्लेटफार्म पे आधारित होगी। इस कार में आपको लैंड रोवर D8 आर्किटेक्चर देखने को मिल जायेगा। इस कार में आपको प्रीमियम फीचर्स और इंटीरियर देखने को मिल जायेगा। भारत के अंदर यह कार MG की ZS EV और हुंडई कोना इलेक्ट्रिक से मुकाबला करेगी।

हरियर EV में आपको वैसा ही डिज़ाइन देखने को मिल जायेगा जैसा की आपको इसके ICE इंजन वाले वैरिएंट में दिया जाता है। हलाकि कुछ ऐसे डिज़ाइन एलिमेंट भी होंगे जो की इस कार को आम हरियर से अलग दिखाएंगे। इस कार में आपको बंद ग्रिल, ब्लू एक्सेंट और एयरोडायनामिक व्हील देखने को मिल जायेंगे। इसके अलावा इस कार में आपको पहले से भी ज्यादा बड़ा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस चार्जर और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स दिए जायेंगे। इस कार में आपको 60 kwh की बैटरी देखने को मिल जाएगी, जो की इस कार को 400 Km की रेंज एक सिंगल चार्ज पे बड़े ही आराम से देगी।

3. टाटा curvv EV

टाटा curvv EV
टाटा curvv EV

टाटा की Cruvv EV असल में इस कंपनी की एक नई कार है। यह टाटा की पहेली ऐसी कार होगी, जिसका इलेक्ट्रिक वर्शन पहले आएगा फिर बाद में ICE इंजन वाला वैरिएंट लांच किया जायेगा। यह एक कूपे स्टाइल SUV होगी, जो की स्लोपिंग रओफ्लिने और नोट्सभैक स्टाइल बूट के साथ आएगी। इस कार में आपको फ्यूचरिस्टिक और स्पोर्टी डिज़ाइन देखने को मिल जायेगा। यह कार कई सारे मॉडर्न फीचर्स के साथ आएगी। इस कार में आपको 500 km से भी ज्यादा अधिक की रेंज देखने को मिल जाएगी। भारत के अंदर यह कार हुंडई क्रेता, किआ सेल्टोस, मारुती सुजुकी ग्रैंड विटारा, हौंडा एलेवते जैसी गाड़ियों से मुकाबला करेगी।

यह भी देखिए: Nissan भारत में लांच करेगा अपनी दो नई गाड़ियां, जानिए कीमत

Leave a Comment