Nissan Magnite AMT है भारत की सबसे सस्ती आटोमेटिक SUV

Nissan Magnite AMT

निसान, एक जानी मानी जापानीज ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर है। भारत के अंदर निसान कंपनी अपनी magnite SUV के कारण बहुत ज्यादा लोकप्रिय है। निसान अब जल्द ही अपनी Magnite SUV को AMT ट्रांसमिशन के साथ भारत में लांच करने वाली है। इस गाडी में अभी हाल में आपको CVT और मैन्युअल ट्रांसमिशन का विल्कप देखने को मिल जाता है। इस गाडी के अंदर आपको कई सारे बढ़िया फीचर्स व् स्पोर्टी डिज़ाइन देखने को मिलेगी।

क्या होगी कीमत

कुछ सूत्रों के अनुसार निसान magnite AMT की कीमत भारत के अंदर इसके मैन्युअल वैरिएंट से बस 50,000 या 60,000 रुपए ही ज्यादा मेहेंगी होगी। इसका मतलब है की निसान मागनिते AMT की कीमत भारतीय मार्किट में मत्र ₹6.5 रुपए की एक्स शोरूम होगी। अगर निसान magnite भारत के अंदर इसी अनुमानित कीमत पे आती है, तो यह भारत की सबसे ज्यादा किफायती आटोमेटिक SUVs में से एक होगी। भारत के अंदर अभी सबसे ज्यादा सस्ती आटोमेटिक SUVs में टाटा पंच AMT और हुंडई एक्सटेर AMT का आता है, और यह दोनों ही गाड़िया निसान magnite AMT की अनुमानित कीमत से ज्यादा मेहेंगी है।

दमदार परफॉरमेंस

Nissan magnite AMT
Nissan

Nissan के तरफ से आने वाली उनकी नई कॉम्पैक्ट SUV, निसान Magnite AMT के अंदर आपको बढ़िया परफॉरमेंस देखने को मिल जाएगी। इस गाडी में 1 लीटर का पावरफुल तीन सिलिंडर वाला, नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन उपयोग में लिया जायेगा। यह दमदार इंजन इस गाडी के अंदर 72hp की पावर और 96 Nm का टार्क पैदा करेगा। इसके अलावा यह इंजन आपको 5 स्पीड के AMT गियरबॉक्स के साथ देखने को मिल जायेगा। कुछ सूत्रों के अनुसार इस गाडी की माइलेज 20 Kmpl की होगी।

विशेषताविवरण
इंजन1.0 लीटर तीन-सिलेंडर पेट्रोल
शक्ति72 Hp
टॉर्क96 Nm
संचार5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स
ड्राइविंग अनुभवक्लचलेस ड्राइविंग
ईंधन कुशलता20 किलोमीटर प्रति लीटर

मॉडर्न फीचर्स

Nissan magnite AMT
Nissan magnite AMT

निसान की नई आने वाली Magnite AMT, भारत के अंदर चार प्रकार के वैरिएंट में बेचीं जाएगी ; XE, XM, XV और XV प्रीमियम। magnite AMT के अंदर आपको कई सारे मॉडर्न फीचर्स देखने को मिल जाते है, इस गाडी में आपको LED हेडलाइट, 16 इंच के एलाय व्हील, 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, जैसे कई सारे फीचर्स देखने को मिल जाते है। Magnite AMT के अंदर जो इंफोटेनमेंट सिस्टम देखने को मिलता है, वो एन्ड्रियड ऑटो और एप्पल कारप्ले के सपोर्ट के साथ आता है। इसके अलावा इस गाडी में आपको ड्यूल एयर बैग्स, पार्किंग सेंसर्स, ट्रैक्शन कण्ट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट जैसे कई सारे अन्य फीचर्स देखने को मिल जाते है।

यह भी देखिए: Tata Tigor EV इलेक्ट्रिक कार मिलेगी बढ़िया कीमत व EMI प्लान पर

Leave a Comment