भारत में जल्द लांच होंगी 4 नई कमाल की SUV गाड़ियां

2024 में लांच होने वाली मिड साइज SUVs

भारत के अंदर SUV मार्किट बहुत ही ज्यादा तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। SUVs की डिमांड भारत के अंदर अब बढ़ती ही जा रही है। भारत के अंदर इस वक्त इलेक्ट्रिक रेवोलुशन के चलते, इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड SUVs को भी बहुत ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इस कारण अब भारत के अंदर कई सारे ऑटोमेकर तैयारी कर रहे है। भारत में अपनी नई मॉडल्स को लांच करने की। आइये जानते है कोनसी नई SUVs जल्द ही भारत में होंगी लांच।

1. महिंद्रा XUV400 फेसलिफ्ट

महिंद्रा XUV400 फेसलिफ्ट
महिंद्रा XUV400 फेसलिफ्ट

महिंद्रा XUV400 एक इलेक्ट्रिक SUV है, जो की भारत में 2023 में लांच की गई थी। इस कार को असल में XUV300 से प्रेरित होक बनाया गया था। XUV400 को महिंद्रा अब जल्द ही 2024 में एक नया फेसलिफ्ट अवतार देने वाली है। जहा पे अब इस कार में आपको नया एक्सटेरियर और इंटीरियर डिज़ाइन देखने को मिल जाता है। इस कार में आपको 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी देखने को मिल जाता है, जो की वायरलेस एप्पल कारप्ले और एन्ड्रियड ऑटो के सपोर्ट के साथ आता है। इस कार में आपको 4 kw की इलेक्ट्रिक मोटर और 34.5 kwh या 39.4 kwh की बैटरी दी जाएगी। जो की इस कार में 375km या 456 km की बढ़िया रेंज देगी।

2. टाटा curvv EV

टाटा curvv EV
टाटा curvv EV

टाटा की curvv EV असल में एक कांसेप्ट SUV है, जो की भारत में 2023 के ऑटो एक्सपो में शोकेस कारी गई थी। इस कार को असल में टाटा हरियर पे आधारित बनाया गया था। परन्तु इस कार में आपको स्लीक और फ्यूचरिस्टिक डिज़ाइन देखने को मिल जाता है। इस कार में आपको 95 kw की पावर इलेक्ट्रिक मोटर दी जाएगी। इसके अलावा इस कार में आपको 30.2 kwh का बैटरी पैक भी देखने को मिल जायेगा। इस कार के अंदर आपको 300 km की रेंज और 150 kmph की टॉप स्पीड भी देखने को मिल जाएगी। इस कार इ आपको डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 10.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ और कनेक्टेड कार फीचर्स देखने को मिल जायेंगे।

3. महिंद्रा XUV e8

महिंद्रा XUV e8
महिंद्रा XUV e8

महिंद्रा की XUV e8, महिंद्रा की आने वाली इलेक्ट्रिक SUV है, जो की महिंद्रा की XUV700 पे आधारित होगी। XUV e8 असल में महिंद्रा की वो पहेली इलेक्ट्रिक SUV होगी, जो की INGLO प्लेटफार्म का इस्तेमाल करेगी। इस कार में आपको 450 km की रेंज और 200 hp का पावर आउटपुट देखने को मिल जायेगा। इस कार में आपको LED हेडलाइट, टेल लाइट, 10.25 की ड्यूल स्क्रीन, ADAS सिस्टम जैसे कई सारे फीचर्स देखने को मिल जायेंगे।

4. मारुती सुजुकी eVX

मारुती सुजुकी eVX
मारुती सुजुकी eVX

मारुती सुजुकी eVX एक हाइब्रिड SUV है, जो की विटारा ब्रेज़्ज़ा पे आधारित इलेक्ट्रिक कार होने वाली है। यह मारुती सुजुकी की भारत के अंदर पहेली हाइब्रिड कार होने वाली है। इस कार में आपको 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन और 48 V का माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम देखने को मिलने वाला है। इस कार में आपको नई डिज़ाइन वाली फ्रंट ग्रिल, एलाय व्हील, LED प्रोजेक्टरों हेडलैंप और डायल एयर बैग जैसे फीचर्स देखने को मिल जायेंगे। इस कार में आपको 7 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी देखने को मिल जाएगा।

यह भी देखिए: Hyundai जल्द भारत में लांच कर सकती है Fortuner के टक्कर की SUV

Leave a Comment