Honda City को खरीद पाना हुआ आसान, जानिए नए EMI प्लान

हौंडा सिटी

हौंडा सिटी भारत की सबसे ज्यादा लोकप्रिय और सफल सेडान कार में से एक है। हौंडा सिटी, असल में हौंडा नमक के लोकप्रिय जापानीज ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर की सेडान कार है। इस गाड़ी को दुनिया भर में अपनी परफॉरमेंस, फीचर्स और रिलायबिलिटी के लिए बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है। अगर आप आपके लिए एक ऐसी सेडान कार की तलाश कर रहे है, जो की रिलाएबल परफॉरमेंस और मॉडर्न फीचर्स के साथ आये। तो आपके लिए हौंडा सिटी एक बढ़िया विकल्प हो सकती है।

आकर्षक डिज़ाइन

हौंडा सिटी
हौंडा सिटी

नई हौंडा सिटी में आपको स्पोर्टी और एलिगेंट डिज़ाइन देखने को मिल जाता है, जो की इस गाडी को क्राउड से अलग करता है। इस गाडी में आपको डायमंड चेक्वेरेद ग्रिल देखने को मिल जाती है। इसके अलावा इस गाडी में आपको LED हेडलाइट भी देखने को मिल जाती है, जो की इंटीग्रेटेड डे टाइम रनिंग लाइट के साथ आती है। हौंडा सिटी के अंदर आपको स्लीक और एयरोडायनामिक शेप देखने को मिल जाता है। इस गाडी में हौंडा ने 16 इंच के एलाय व्हील का इस्तेमाल किया है। इस गाड़ी के रियर में आपको LED टेल लाइट क्लस्टर देखने को मिल जाता है, इसके अलावा इसमें आपको बूट लिड पे क्रोम की फिनिशिंग देखने को मिल जाती है।

दमदार परफॉरमेंस

हौंडा सिटी
हौंडा सिटी

नई हौंडा सिटी में आपको 1.5 लीटर का चार सिलिंडर वाला पेट्रोल इंजन देखने को मिल जाता है, यह दमदार इंजन इस गाडी में 121 PS की पावर और 145 Nm का टार्क पैदा करता है। इसके अलावा इस गाडी में आपको DOHC i VTEC टेक्नोलॉजी देखने को मिल जाती है, जो की कमबाशं एफिशिएंसी को बेहतर करती है और साथ ही घर्षण और एमिशन को कम करती है। इस गाडी में आपको 6 स्पीड का मैन्युअल ट्रांसमिश और 7 स्पीड का CVT ट्रांसमिशन का विकल्प देखने को मिल जाता है। इस कार के मैन्युअल वैरिएंट में आपको 17.8 kmpl की माइलेज और CVT वैरिएंट में 18.4 kmpl की माइलेज देखने को मिल जाती है।

पैरामीटरनई हौंडा सिटी
इंजन1.5 लीटर पेट्रोल
पावर (PS)121
टार्क (Nm)145
टेक्नोलॉजीDOHC i VTEC
ट्रांसमिशन विकल्प6 स्पीड मैन्युअल, 7 स्पीड CVT
मैन्युअल माइलेज (kmpl)17.8
CVT माइलेज (kmpl)18.4

किफायती कीमत और EMI प्लान

हौंडा कंपनी भारत के अंदर हमेशा से ही अपनी गाड़ियों को किफायती कीमत पे लांच करती आरही है। इस कंपनी ने अपनी नई हौंडा सिटी के साथ भी ऐसा ही किया है। हौंडा सिटी की कीमत भारत के अंदर मत्र ₹11.62 लाख रुपए से शुरू हो जाती है, जो की इसके टॉप वैरिएंट के लिए मत्र ₹16.10 लाख रुपए एक्स शोरूम तक जाती है। भारत के अंदर यह कार 9 वैरिएंट में आती है। इसके अलावा हौंडा ने अभी हाल ही में अपनी इस गाडी के लिए कुछ नए EMI प्लान भी निकले है, जिसके चलते इस कार को खरीद पाना बहुत ज्यादा आसान होगया है।

वेरिएंटमूल्य (एक्स-शोरूम)EMI (प्रति माह)डाउनपेमेंट
SV MT₹ 11.62 लाख₹ 22,496₹ 3.31 लाख
V MT₹ 12.34 लाख₹ 24,198₹ 3.52 लाख
Elegant Edition MT₹ 12.40 लाख₹ 24,324₹ 3.54 लाख
VX MT₹ 13.35 लाख₹ 26,365₹ 3.80 लाख
V CVT₹ 13.47 लाख₹ 26,616₹ 3.83 लाख
Elegant Edition CVT₹ 13.53 लाख₹ 26,742₹ 3.85 लाख
ZX MT₹ 14.46 लाख₹ 28,744₹ 4.11 लाख
VX CVT₹ 14.48 लाख₹ 28,783₹ 4.11 लाख
ZX CVT₹ 15.59 लाख₹ 31,162₹ 4.42 लाख

यह भी देखिए: नई Orxa Mantis बाइक हुई भारत में लांच, जानिए कीमत

Leave a Comment