Maruti की सबसे प्रीमियम 7-सीटर गाडी पर मिलेगी भारी छूट, जानिए नई कीमत व EMI प्लान

मारुती सुजुकी एर्टिगा

मारुती सुजुकी एक जानी मानी लीडिंग ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर है। यह कंपनी दुनिया भर में अपनी किफायती फ्यूल एफ्फिसिएंट गाड़ियों के लिए जानी जाती है। मारुती सुजुकी भारत की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर में से एक है। मारुती सुजुकी की एर्टिगा इस वक्त बहुत ही ज्यादा चर्चा में है। यह एक सात सीटर मल्टी यूटिलिटी व्हीकल (MUV) है। यह कार आकर्षक स्टाइल, मॉडर्न फीचर्स और पावरफुल इंजन के साथ आती है।

इस कार में आपको स्पेसियस, प्रैक्टिकल और आरामदायक केबिन देखने को मिल जाता है। यह कार भारत की सबसे ज्यादा लोकप्रिय और किफायती MUVs में से एक है। अगर आप भी आपके लिए एक वैल्यू फॉर मनी MUV की तलाश कर रहे है, तो आपके लिए मारुती सुजुकी की एर्टिगा एक बहुत ही बढ़िया विकल्प हो सकती है। आइये जानते है की क्यों है यह कार इतनी खास।

आकर्षक डिज़ाइन

मारुती सुजुकी एर्टिगा
मारुती सुजुकी एर्टिगा

भारत के अंदर मारुती सुजुकी की दूसरी जनरेशन एर्टिगा को 15 मार्च 2022 में लांच किया गया था। यह एक प्रीमियम लुक वाली MUV है, जो की क्रोम की ग्रिल ऑटो हेडलैंप, प्रोजेक्टर और टू टोन मशीन एलाय व्हील जैसे डिज़ाइन एलिमेंट्स के साथ आती है। इस कार में आपको 4395 mm की लम्बाई और 1735 mm की चौड़ाई देखने को मिल जाती है। इस कार में आपको 209 लीटर की बूट स्पेस भी दी गई है, जो की 550 लीटर का बड़ाई जा सकती है।

दमदार परफॉरमेंस

मारुती सुजुकी एर्टिगा
मारुती सुजुकी एर्टिगा

मारुती सुजुकी एर्टिगा भारत के अंदर शुरू से ही स्मूथ और रेस्पॉन्सिव ड्राइविंग अनुभव देती आई है। इस कार में आपको 1.5 लीटर का K15 पेट्रोल इंजन देखने को मिल जाता है। यह इंजन इस कार में 102 Bhp की पावर और 138 Nm का पीक टार्क पैदा करता है। इस कार में आपको दो प्रकार के ट्रांसमिशन का विकल्प देखने को मिल जाता है : 5 स्पीड मैन्युअल और 4 स्पीड टार्क कनवर्टर आटोमेटिक। इस कार में आपको 180 mm ग्राउंड क्लीयरेंस और 5.2 मीटर का टर्निंग रेडियस देखने को मिल जाता है।

पैरामीटरविवरण
कारमारुती सुजुकी एर्टिगा
इंजन प्रकारK15 पेट्रोल
इंजन आयाम1.5 लीटर
पावर102 Bhp
पीक टार्क138 Nm
ट्रांसमिशन5 स्पीड मैन्युअल और 4 स्पीड टार्क कनवर्टर आटोमेटिक
ग्राउंड क्लीयरेंस180 mm
टर्निंग रेडियस5.2 मीटर

किफायती कीमत

मारुती सुजुकी भारत के अंदर शुरू से ही अपनी सभी गाड़ियों को बहुत ही ज्यादा किफायती कीमत पे लांच करती आरही है। मारुती ने अपनी इस एर्टिगा MUV के साथ भी ऐसा ही किया है। इस कार की कीमत भारत के अंदर मत्र ₹ 8.69 लाख रुपए एक्स शोरूम से शुरू हो जाती है, जो की इसके टॉप वैरिएंट के लिए मत्र ₹13.03 लाख रुपए एक्स शोरूम तक जाती है। इस कार के लिए मारुती सुजुकी ने कुछ नए EMI प्लान भी निकाले है।

वेरिएंटडाउनपेमेंटEMIएक्स-शोरूम मूल्य
LXi (O)₹ 1.74 लाख₹ 16,728₹ 8.69 लाख
VXi (O)₹ 1.97 लाख₹ 18,894₹ 9.83 लाख
VXi (O) CNG₹ 2.16 लाख₹ 20,720₹ 10.78 लाख
ZXi (O)₹ 2.19 लाख₹ 21,047₹ 10.93 लाख
VXi AT₹ 2.25 लाख₹ 21,571₹ 11.23 लाख
ZXi Plus₹ 2.33 लाख₹ 22,390₹ 11.63 लाख
ZXi (O) CNG₹ 2.38 लाख₹ 22,859₹ 11.88 लाख
ZXi AT₹ 2.47 लाख₹ 23,727₹ 12.33 लाख
ZXi Plus AT₹ 2.61 लाख₹ 25,033₹ 13.03 लाख

यह भी देखिए: 58Km/l माइलेज के साथ TVS की स्पोर्टी बाइक बानी सबकी पसंद, जानिए आकर्षक कीमत

Leave a Comment