Hyundai की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियां – Sales Report

Hyundai की सेल्स रिपोर्ट

Hyundai भारत की दूसरी सबसे बड़ी कार मैन्युफैक्चरर है, इन्होने अभी हाल ही में अक्टूबर 2023 के महीने में भारत के अंदर शानदार प्रद्रशन किया है। इस कंपनी ने इस महीने अपनी कील 55,128 यूनिट गाड़िया भारत में बेचीं है। ऐसा करके इस कंपनी ने 14.8 % का ईयर ऑन ईयर ग्रोथ दिखाया है। इसके अलावा हुंडई ने इस बार 13,600 गाड़ियों को भारत से एक्सपोर्ट भी किया है, जिसके कारण इनका एक्सपोर्ट का ईयर ऑन ईयर रेट 35.9 % से बड़ा है। हुंडई की इस शानदार सेल्स परफॉरमेंस के पीछे कई सारे कारण है, जैसे नई एक्सटेर माइक्रो SUV का लांच होना, क्रेता और वेन्यू जैसे मॉडल की डिमांड बढ़ना, फेस्टिव ऑफर आतियादी।

1. हुंडई एक्सटेर

हुंडई एक्सटेर
हुंडई एक्सटेर

Hyundaiने अपनी एक्सटेर गाडी को भारत के अंदर अगस्त 2023 में लांच किया था। तब से लेके अभी तक यह कार, हुंडई कंपनी की सबसे ज्यादा बेचीं जाने वाली गाड़ियों में से एक है। यह माइक्रो SUV भारत के अंदर मारुती सुजुकी इग्निस और महिंद्रा KUV100 से मुकाबला करती है। इस गाडी की अक्टूबर में अभी तक कुल 8,907 यूनिट बेचीं जा चुकी है।

2. हुंडई वेन्यू

हुंडई वेन्यू
हुंडई वेन्यू

Hyundai वेन्यू, भारत में मई 2019 में पहेली बात लांच करी गई थी। तबसे लेके अभी तक यह SUV, कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में अपना तेहेलका मचाती आरही है। वेन्यू ने भारत के अंदर अपनी कुल 11,581 यूनिट गाड़िया, अक्टूबर 2023 के महीने में बेचीं है। ऐसा करके इस कंपनी ने 20.8 % की ईयर ऑन ईयर ग्रोथ दिखाई है। भारत के अंदर यह कार मारुती सुजुकी विटारा ब्रेज़्ज़ा, टाटा नेक्सॉन और किआ सॉनेट जैसी गाड़ियों से मुकाबला करती है।

3. हुंडई क्रेटा

हुंडई क्रेटा
हुंडई क्रेटा

हुंडई कंपनी की क्रेटा, भारत की सबसे ज्यादा बेचीं जाने वाली SUV है। इस SUV ने भारत में मिड साइज SUV सेगमेंट के अंदर काफी समय से अपना दबदबा बनाया हुआ है। Hyundai ने इस बार अक्टूबर 2023 में अपनी क्रेटा की कुल 13,077 यूनिट गाड़िया बेचीं है। ऐसा करके इस कंपनी ने पिछले साल के मुकाबले 10 % की ईयर ऑन ईयर ग्रोथ दिखाई है। क्रेटा SUV में आपको प्रीमियम लुक, स्पेसियस इंटीरियर, एडवांस फीचर और रिलाएबल परफॉरमेंस देखने को मिल जाती है।

4. अन्य मॉडल

Hyundai i20
Hyundai i20

Hyundai कंपनी के अन्य मॉडलों जैसे i20 जो की एक प्रीमियम हैचबैक है, इस कार की हुंडई ने अक्टूबर 2023 में कुल 7,212 यूनिट ही बेचीं है। ऐसा करके Hyundai ने इस गाडी की सेल्स में 7.7 % की ईयर ऑन ईयर गिरावट देखि है। इसके अलावा ग्रैंड i10 nios हैचबैक की भी हुंडई ने केवल 6,552 यूनिट ही बेचीं है, जिसके कारण इस कार की सेल्स में भी 26 % का ईयर ऑन ईयर गिरावट देखने को मिल जाती है।

यह भी देखिए: भारत में होंगी 3 नई कॉम्पैक्ट SUV लांच

Leave a Comment