Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर पर मिलेगी भारी छूट, जानिए नए EMI प्लान

Ola S1 Pro है देश का सबसे ज्यादा परफॉरमेंस का स्कूटर

ओला इलेक्ट्रिक भारत की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल ब्रांड है जिनके स्कूटर लोग सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। इस ब्रांड ने अपने सबसे प्रीमियम S1 Pro का नया जनरेशन लांच किया जिसको लोगों के काफी पसंद किया। इस स्कूटर में मिल जाती है 11kW की पीक पावर और 195 किलोमीटर की लम्बी रेंज जो इसे देश का सबसे हाई-परफॉरमेंस इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाता है। आइये जानते हैं इस स्कूटर के बारे में पूरी बात व देखते हैं इसका EMI प्लान।

मोटर, बैटरी व परफॉरमेंस

Ola S1 pro Gen 2
Ola S1 Pro Gen-2

ओला S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर एक हाई-परफॉरमेंस इलेक्ट्रिक व्हीकल है जिसमे आपको मिल जाती है एक 5000W की BLDC हब माउंटेड मोटर जिसके साथ जुडी है एक पावरफुल 4kW लिथियम-आयन बैटरी पैक। स्कूटर अपनी मोटर के साथ देती है 11kW की पीक पावर जो इसे 120 किलोमीटर प्रतिघंटे की टॉप स्पीड देती है।

वहीं ये अपनी बैटरी के साथ देता है 195 किलोमीटर की बढ़िया रेंज एक बार पूरा चार्ज होने पर। कंपनी इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ एक फास्ट चार्जर भी देती है जो इसको केवल 5 घंटों में पूरा चार्ज कर देता है। अगर आपको एक हाई परफॉरमेंस इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश है तो ये आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन बन सकता है।

मिलते हैं बढ़िया प्रीमियम फीचर

ओला S1 Pro जनरेशन 2 इलेक्ट्रिक स्कूटर में आपको मिल जाते हैं सभी एडवांस टेक्नोलॉजी के फीचर जो स्कूटर को काफी प्रीमियम लुक देते हैं। इसमें आपको मिल जाती है एक 7 इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट डिस्प्ले जिसके साथ आप अपने मोबाइल को कनेक्ट कर सभी अपडेट ले सकते हैं। साथ ही इसमें आपको मिलते हैं तीन राइडिंग मोड, पुश बटन स्टार्ट, कीलेस एंट्री, रिवर्स मोड, क्रूज कण्ट्रोल, LED लाइट, डिस्क ब्रेक, एलाय व्हील व और भी काफी सारे बढ़िया फीचर।

जानिए इसकी कीमत और EMI प्लान

Ola S1 Pro Gen-2
Ola S1 Pro Gen 2

ओला S1 Pro जनरेशन 2 इलेक्ट्रिक स्कूटर केवल एक वैरिएंट में आता है जिसकी ऑन-रोड कीमत है ₹1,71,586 रुपए। ये एक बढ़िया कीमत है इस प्रकार के इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए। आप इसको मात्र ₹40000 रुपए की डाउन पेमेंट दे कर भी खरीद सकते हैं जिसके बाद इसकी केवल ₹3,838 रुपए की किस्त बनती है अगले 48 महीनों तक। ये एक बढ़िया डील है इस प्रकार के इ-स्कूटर के लिए।

यह भी देखिए: MG Comet EV है सबसे सस्ती व कम खर्च की इलेक्ट्रिक गाडी

Leave a Comment