Ola S1X इलेक्ट्रिक स्कूटर के तीनो वैरिएंट की डिटेल व EMI plan

Ola S1X इलेक्ट्रिक स्कूटर

ओला इलेक्ट्रिक भारत की सबसे प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर ब्रांड है जिनके पास तीन मॉडल हैं S1X, S1 Air और S1 Pro। ब्रांड का S1X स्कूटर सबसे किफायती व एंट्री लेवल स्कूटर है जिसमे आपको मिलते हैं तीन वैरिएंट 2kW, 3kW और प्लस। कंपनी ने इस स्कूटर में सभी प्रीमियम फीचर व परफॉरमेंस मिलती है जिनके साथ ये एक बढ़िया प्रीमियम लुक देता है। आइये जानते हैं इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के सभी वैरिएंट के बारे में पूरी डिटेल व नए EMI प्लान।

परफॉरमेंस व रेंज

OLA S1X
OLA S1X

Ola S1X इलेक्ट्रिक स्कूटर एक हाई-परफॉरमेंस व्हीकल है जिसमे आपको मिलते हैं बढ़िया फीचर व परफॉरमेंस। इस स्कूटर के बेस मॉडल में आपको मिलती है 2700W की पावरफुल BLDC हब मोटर जो निकालती है 6kW की पीक पावर। इस पावर के साथ ये स्कूटर निकालता है 85 किलोमीटर प्रतिघंटे की टॉप स्पीड व इसके मिड व टॉप मॉडल जाते हैं 90 किलोमीटर प्रतिघंटे की टॉप स्पीड तक। S1X में आपको अक्सेलरेशन भी काफी बढ़िया मिलती है जिसके साथ ये केवल 3.3 सेकंड में 40 की स्पीड पकड़ लेता है।

साथ ही इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में आपको मिलती है दो प्रकार की बैटरी ऑप्शन एक 2kW और 3kW लिथियम-आयन बैटरी पैक। इस बैटरी पैक के साथ S1X का बेस मॉडल देता है 91 किलोमीटर की रेंज व इसके मिड व टॉप मॉडल 151 किलोमीटर की रेंज जो रियल वर्ल्ड में 120 किलोमीटर तक की रेंज देता है। इस स्कूटर के साथ आपको मिलता है एक पावरफुल चार्जर जो इसको 6 से 7 घंटों में पूरा चार्ज कर देता है।

स्पेसिफिकेशनS1X 2kWS1X 3kWS1X Plus
बैटरी2kW3kW3kW
रेंज91km151km151km
मोटर2700W2700W2700W
टॉप स्पीड85km/h90km/h90km/h
चार्जिंग टाइम7.4 Hr5 Hr5 Hr

फीचर व टेक्नोलॉजी

Ola S1X Electric Scooter
Ola S1X Electric Scooter

ओला S1X इलेक्ट्रिक स्कूटर में आपको मिलते हैं सबसे एडवांस टेक के फीचर जो इस स्कूटर को एक बढ़िया प्रीमियम लुक देते हैं। इस स्कूटर के बेस मॉडल में आपको मिलती है 3.5-इंच की डिस्प्ले व इसके टॉप मॉडल में 5 इंच की स्क्रीन जिसके साथ आप अपना मोबाइल कनेक्ट कर सकते हैं।

साथ ही इसमें आपको मिलती है एक फास्ट चार्जर, बड़ा बूट स्पेस, LED लाइट, कीलेस एंट्री, USB पोर्ट मोबाइल चार्जिंग के लिए, टेलीस्कोपिक सस्पेंशन व और भी बोहोत से बढ़िया फीचर। अगर आपको एक प्रीमियम इ-स्कूटर की तलाश है तो ये आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन बन सकता है।

कीमत व EMI प्लान

वैरिएंटएक्स-शोरूम कीमतऑन-रोड कीमतडाउन पेमेंटसालकिस्त
OLA S1X 2kW₹89,999₹97,300₹15,0004 साल₹2,400
OLA S1X 3kW ₹99,999₹1,07,500₹18,0004 साल₹2,610
OLA S1X Plus₹1,09,999₹1,11,500₹25,0004 साल₹2,650

यह भी देखिए: मात्र ₹1.70 लाख की कीमत पर मिलेगी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार

Leave a Comment