इस साल लांच होंगी 3 सबसे प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV, कीमत भी होगी किफायती

जल्द लांच होने वाली इलेक्ट्रिक SUVs

इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्किट भारत के अंदर बहुत ही ज्यादा तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। भारत के अंदर सरकार और लोगो दवारा मिल रहे सपोर्ट के कारण, यह इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का रेवोलुशन नई नई उचाईया छू रहा है। भारत के अंदर इस बढ़ते मार्किट को देख कई सारे ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर अपनी अपनी नई इलेक्ट्रिक SUVs को भारत में लांच करने का सोच रहे है। आइये जानते है की कोनसी होंगी वो नई इलेक्ट्रिक SUVs को जल्द ही होंगी लांच।

1. मारुती सुजुकी eVX

मारुती सुजुकी eVX
मारुती सुजुकी eVX

मारुती सुजुकी भारत की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर है। यह कंपनी भारत के अंदर अपनी पहेली इलेक्ट्रिक कार को जल्द ही लांच करने वाली है। इस कार का नाम eVX होगा। यह एक इलेक्ट्रिक SUV है, जिसको की पहेली बार ऑटो एक्सपो 2023 में शोकेस किया गया था। eVX को असल में मारुती सुजुकी और टोयोटा ने साथ में बनाया है। यह कार टोयोटा के RAV4 प्राइम प्लेटफार्म पे आधारित है। eVX में आपको 4.3 मीटर की लम्बाई और 2.7 मीटर का लम्बा व्हीलबेस देखने को मिल जाता है। यह कार स्पेसियस और आरामदायक केबिन के साथ आएगी। इस कार में आपको ड्यूल स्क्रीन सेटअप देखने को मिल जायेगा।

इसके अलावा इस कार में आपको ADAS, 360 डिग्री कैमरा और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स भी देखने को मिल जायेंगे। इस कार में आपको 60 kwh की बैटरी और ड्यूल मोटर सेटअप देखने को मिल जाता है। यह कार 306 hp की पावर और 520 Nm का पीक टार्क पैदा करेगी। इस कार में आपको 500 km की रेंज एक ही चार्ज पे देखने को मिल जाएगी। यह कार मत्र 6.2 सेकंड में 0 से 100 kmph की रफ़्तार को पार कर जाएगी। इस कार की कीमत भारत के अंदर मत्र 25 लाख रुपए से शुरू हो सकती है।

2. हुंडई क्रेटा EV

हुंडई क्रेटा EV
हुंडई क्रेटा EV

हुंडई भारत के अंदर दूसरी सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर है। यह कंपनी भी भारत के अंदर जल्द ही अपनी नई इलेक्ट्रिक कार को लांच करने वाली है। हुंडई की क्रेटा भारत के अंदर बहुत ही ज्यादा पसंद की जाती है। हुंडई अब जल्द ही अपनी इसी कार को इलेक्ट्रिक अवतार में लांच करने वाली है। इस कार में आपको ICE इंजन वाली क्रेटा जैसा ही डिज़ाइन देखने को मिल जायेगा। जो की कुछ नए एलिमेंट्स के चलते, ICE इंजन वाली क्रेटा से अलग दिखेगा । इस कार में आपको 64 kwh की बैटरी देखने को मिल जाएगी, जो की इस कार को 450 km की रेंज एक ही चार्ज में बड़े आराम से देदेगी।

3. महिंद्रा XUV e8

महिंद्रा XUV e8
महिंद्रा XUV e8

महिंद्रा भारत के अंदर अपनी रुग्गड़ और पावरफुल SUVs के लिए जानी जाती है। यह कंपनी भी भारत के अंदर जल्द ही अपनी फ्लैगशिप SUV XUV700 को इलेक्ट्रिक रूप में लांच करेगी। इस इलेक्ट्रिक SUV का नाम XUV e8 होगा। यह कार असल में INGLO EV प्लेटफार्म पे आधारित होगी। इस कार में आपको 80 kwh की बैटरी देखने को मिल जाएगी, जो की इस कार को 400 Km की रेंज एक सिंगल चार्ज पे बड़े ही आराम से देदेगी।

यह भी देखिए: अब इतनी कम कीमत पर मिलेगी Mahindra की 7-सीटर SUV, दिया सबको झटका

Leave a Comment