इस साल Tata मोटर लांच करेगा ये 3 इलेक्ट्रिक कार

Tata की आने वाली 3 नई इलेक्ट्रिक कार

Tata मोटर्स भारत की एक जानी मानी और लोकप्रिय ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर कंपनी है। इस कंपनी के पास भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल की सेल्स का कुल 68.7% का मार्किट शेयर है। टाटा शुरुवात से ही इलेक्ट्रिक गाड़ियों के डेवलपमेंट और रिसर्च में बहुत ज्यादा निवेश करती आरही है। Tata अब जल्द ही हर प्रकार के सेगमेंट में अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ियों को भारत में लांच करेगी। आइये जानते है की कोनसी है वो तीन इलेक्ट्रिक गाड़िया जो टाटा की ओर से जल्द ही लांच कर दी जाएँगी।

1. Tata Harrier EV

Tata Harrier EV
Tata Harrier EV

Harrier EV असल में टाटा की सबसे ज्यादा लोकप्रिय SUV टाटा harrier का ही एक इलेक्ट्रिक अवतार है, जो की जल्द ही भारत में लांच कर दिया जायेगा। टाटा कंपनी की यह प्रीमियम SUV , MG हेक्टर, हुंडई Creta और kia Seltos जैसी गाड़ियों से भारतीय मार्किट में मुकाबला करेगी। Harrier EV को टाटा अपने नए GEN2 प्लेटफार्म पर बनाएगी, जो की लैंड रोवर के D8 प्लेटफार्म से लिया गया है। Harrier EV में आपको स्लीक व स्टाइलिश डिज़ाइन देखने को मिल जाता है, जो की Curvv Concept से प्रेरित हॉकी डिज़ाइन किया गया है।

Harrier EV के अंदर आपको 50 से 60 kwh के बिच वाली कैपेसिटी की बड़ी लिथियम आयन बैटरी देखने को मिलेगी। यह पावरफुल बैटरी इस EV में 500 से 550 Km की रेंज एक सिंगल चार्ज पे देदेगी। इसके अलावा harrier EV में आपको फ़ास्ट चार्जिंग का भी विक्लप देखने को मिल जाता है, जो की इस EV को 1 घंटे से भी कम वक्त में 80 % तक चार्ज कर सकता है। इस गाडी में आपको एक पॉवरफु मोटर देखने को मिल जाती है, जो की 150 kw का पीक पावर आउटपुट और 300 Nm का पीक टार्क पैदा करेगी। नई टाटा Harrier EV मत्र 10 सेकंड में 0 से 100 kmph की रफ़्तार को पार कर जाएगी, और इसमें आपको 180kmph की टॉप स्पीड देखने को मिलेगी।

2. Tata punch EV

Tata punch EV
Tata punch EV

Tata मोटर्स अब जल्द ही उनकी सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली कॉम्पैक्ट SUV, टाटा punch को एक इलेक्ट्रिक अवतार देने वाली है। टाटा जल्द ही अब भारत में अपनी नई Tata punch EV को लॉच करेगी। टाटा punch EV मारुती सुजुकी विटारा brezza, हुंडई वेन्यू और किआ सॉनेट जैसी गाड़ियों से भारतीय मार्किट में मुकाबला करेगी। इस EV के अंदर आपको नई ग्रिल व बैज देखने को मिलेगा। इस गाडी में आपको नए LED हेडलैंप, फोग लैंप, रूफ रेल, ड्यूल टोन एलाय व्हील जैसे कई सारे अन्य डिज़ाइन एलिमेंट देखने को मिल जायेंगे।

Punch EV में आपको 30 Kwh की लिथियम आयन बैटरी देखने को मिल जाएगी, जो की इस इलेक्ट्रिक SUV में 250 से 300 km की बढ़िया रेंज बड़े ही आराम से देदेगी। इसके अल्वा इसमें आपको फ़ास्ट चार्जिंग का भी विक्लप देखने को मिल जायेगा, जिसके मदद से आप इस EV को मत्र 1 घंटे में 0 से 80 % तक चार्ज कर सकती है। इसके अलावा इस इलेक्ट्रिक गाडी में आपको 90 KW की पीक पावर और 200 Nm का पीक टार्क भी देखने को मिल जाता है। Punch EV मत्र 12 सेकंड में 0 से 100 Kmph की टॉप स्पीड को भी पर कर पायेगी और इसकी टॉप स्पीड 160 Kmph की होगी।

3. Tata Curvv EV

Tata Curvv EV
Tata Curvv EV

Curvv EV एक नई इलेक्ट्रिक SUV है, जिसको की Tata मोटर्स कई समय से स्क्रैच से बना रही है। टाटा की यह इलेक्ट्रिक SUV में आपको ओमेगा आर्किटेक्चर प्लेटफार्म देखने को मिल जायेगा, जो की लैंड रोवर की L550 प्लेटफार्म से लिया गया है। Curvv EV में आपको फ्यूचरिस्टिक डिज़ाइन देखने को मिल जायेगा, जहा पे इस EV में आपको नई LED DRL , स्प्लिट LED हेडलैंप, फ्लश डोर हैंडल, एयरोडायनामिक बॉडी और बड़े एलाय व्हील जैसे फीचर्स देखने को मिल जायेंगे।

इस गाडी के अंदर टाटा मोटर्स 70 से 80 kwh की बड़ी बैटरी का इस्तेमाल करेगी। जो की एक बार चार्ज होने पे 600 से 650 km की रेंज देदेगी। इसके अलावा इसमें आपको 200 Kw की पीक पावर और 400 Nm का पीक टार्क भी देखने को मिल जायेगा। Curvv EV मत्र 8 सेकंड में 0 से 100 kmph की रफ़्तार को पार कर जाएगी, और इसकी टॉप स्पीड भी 200 kmph की होगी।

यह भी देखिए: भारत में केवल ये 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर भाग सकते हैं 100 km/h से अधिक स्पीड पर

Leave a Comment