Ola S1X vs Ola S1X प्लस – कौनसा स्कूटर है बढ़िया?

Ola S1X vs Ola S1X+

इलेक्ट्रिक स्कूटर अब धीरे धीरे करके भारत के अंदर बहुत ज्यादा लोकप्रिय होते जा रहे है, ये स्कूटर अब एक इको फ्रेंडली व अफोर्डेबल जरिया बन चुके है लोगी की रोज़ की कम्यूटिंग का। Ola इलेक्ट्रिक, भारत की एक लीडिंग टू व्हीलर मैन्युफैक्चरर है, जो की अपनी स्टाइलिश व पावरफुल ई-स्कूटर के लिए भारत के अंदर बहुत ज्यादा पसंद की जाती है। अभी भारत में ओला इलेक्ट्रिक ने उनके दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1X और S1X + को लांच कर दिया है। यह दोनों ही ई- स्कूटर ओला जेन 2 प्लेटफार्म, पर आधारित है। आइये जानते है की कैसे ये दोनों ही इलेक्ट्रिक स्कूटर एक दूसरे से अलग है और आपको इनमे से कोनसा स्कूटर खरीदना चाइये।

स्टाइलिश डिज़ाइन व फीचर्स

Ola S1X
Ola S1X

Ola S1X और S1X + दोनों में ही आपको स्ट्रीमलाइन बॉडी डिज़ाइन देखने को मिल जाता है। इन दोनों ही इलेक्ट्रिक स्कूटरों में आपको सिंपल लुक व कम्फर्टेबले सीट हाइट देखने को मिल जाती है। इसके अलावा इसमें आपको फ्रंट में LED लाइटिंग दोनों ही मॉडल पे देखने को मिल जाती है । ओला स्कूटर के ये दोनों ही मॉडल अपने साथ एक बढ़िया क्वालिटी का डिस्प्ले लेके आते है, जिसमे की आपको स्पीड, बैटरी लेवल, मोड, जैसे कई अन्य जानकारी दिखाई जाती है। Ola S1X में आपको 3.5 इंच का डिस्प्ले देखने को मिलता है, वही Ola S1X + में आपको 5 इंच का बड़ा डिस्प्ले देखने को मिल जाता है।

Ola S1X और S1X + दोनों में ही आपको नया और बेहतर फ्रेम देखने को मिल जाता है, यह नया फ्रेम पुराने फ्रेम के मुकलाबे ज्यादा हल्का और मजूबत है ,जिसके कारण आपको बढ़िया परफॉरमेंस व दुराबिलिटी देखने को मिल जाती है। इन दोनों ही स्कूटरों में आपको सात अलग अलग रंगो के मुलती टोन कलर देखने को मिल जाते है।

पावर व परफॉरमेंस

Ola S1X इलेक्ट्रिक स्कूटर में आपको 6 kw का पीक पावर आउटपुट देने वाली एक पावरफुल BLDC हब मोटर देखने को मिल जाती है। ओला की इस स्कूटर में आपको बैटरी के लिए दो विक्लप देखने को मिल जाते है : 2kwh और 3 Kwh। जहा पे आपको 2kwh वाली बैटरी से 91km की रेंज व 85 kmph की टॉप स्पीड देखने को मिल जाती है, वही 3 kwh वाली बैटरी की मदद से ये इलेक्ट्रिक स्कूटर 151 Km की रेंज और 90 kmph की टॉप स्पीड दे देती है। Ola S1X 2kwh इलेक्ट्रिक स्कूटर मत्र 4.1 सेकंड में 0 से 40 kmph की रफ़्तार को पार कर जाती है, यह काम को 3kwh वाली Ola S1X इलेक्ट्रिक स्कूटर 3.3 सेकंड में कर पाती है।

Ola S1X +, ओला इलेक्ट्रिक कंपनी की S1X सीरीज की एक प्रीमियम व फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में आपको 2 Kwh की बैटरी देखने को मिल जाती है। ओला S1X + में आपको 6kw का पावर आउटपुट देने वाली कमल की BLDC हब मोटर दी गई है। इस पावर मोटर व बड़ी बैटरी के कॉम्बिनेशन के कारण यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 151 km की बढ़िया रेंज बड़े ही आराम से देदेती है। इसके अलावा इसमें आपको 90 kmph की टॉप स्पीड भी दी गई है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर मत्र 3.3 सेकंड में 0 से 40 kmph की रफ़्तार को पार कर जाती है।

विशेषताएंOla S1 X 2 kWhOla S1 X 3 kWhOla S1 X+
रेंज 91 km151 km151 Km
अधिकतम गति85 kmph90 kmph90 kmph
बैटरी2 kWh3 kWh2 kWh
त्वरण (0-40 kmph)4.1 सेकंड3.3 सेकंड3.3 सेकंड
त्वरण (0-60 किमी/घंटा)8.1 सेकंड5.5 सेकंड5.5 सेकंड
घर पर चार्जिंग का समय7.4 घंटे7.4 घंटे7.4 घंटे
शीर्ष शक्ति6 kW6 kW6 kW

किफायती कीमत

Ola S1X
Ola S1X

ओला इलेक्ट्रिक कंपनी भारत में शुरू से ही अपनी किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए जानी जाती है। इनकी इलेक्ट्रिक स्कूटर में आपको बढ़िया परफॉरमेंस, फीचर्स व स्टाइल के बेहद ही किफायती दाम पे देखने को मिल जाते है। Ola की S1X सीरीज, इस कंपनी के तरफ से आने वाली सबसे ज्यादा सस्ती इलेक्ट्रिक स्कूटरों की सीरीज है। जहा पे S1X (2kwh) वाला वैरिएंट आपको मत्र 89,999 रुपए की कीमत पे देखने को मिल जाता है, वही S1X (3kwh) वाला वैरिएंट आपको मत्र 99,999 रुपए की कीमत पे मिल जाता है। अगर इस सीरीज की फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक स्कूटर S1X + की बात करे, तो वो भी आपको मत्र 1,09,999 रुपए की किफायती कीमत पे देखने को मिल जाती है।

यह भी देखिए: मत्र ₹3,909 रुपए में घर लाये 212 Km की रेंज वाली Simple one इलेक्ट्रिक स्कूटर

Leave a Comment