Odysse E2GO इलेक्ट्रिक स्कूटर है सबसे सस्ता व पावरफुल

Odysse E2GO इलेक्ट्रिक स्कूटर

इलेक्ट्रिक स्कूटर पेट्रोल स्कूटर के मुकाबले ज्यादा इको फ्रेंडली और कॉस्ट इफेक्टिव होते है। यही कारण है की आज पुरे भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की डिमांड बहुत ही ज्यादा तेज़ी से बढ़ती जा रही है। इस बढ़ती डिमांड को देख अभी कई सारे ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर अपनी अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारत में लांच कर रहे है। इन्ही नई आरही इलेक्ट्रिक स्कूटरों में से एक Odysse E2GO इलेक्ट्रिक भी है। इस स्कूटर को Odysse इलेक्ट्रिक व्हीकल्स ने 2023 में लांच किया है। Odysse इलेक्ट्रिक व्हीकल असल में गुजरात में शुरू किया गया एक इलेक्ट्रिक मोबिलिटी स्टार्टअप है।

आकर्षक डिज़ाइन

Odysse E2GO इलेक्ट्रिक स्कूटर
Odysse E2GO इलेक्ट्रिक स्कूटर

Odysse E2GO इलेक्ट्रिक स्कूटर में आपको स्लीक और मॉडर्न डिज़ाइन देखने को मिल जाता है। इस स्कूटर में आपको एप्रन माउंटेड LED हेडलाइट देखे को मिल जाती है, जो की DRLs के साथ आती है। इसके अलावा इसमें आपको बॉडी के रंग का फ्रंट फेंडर, एलाय व्हील, पिल्लिओं बैकरेस्ट, जैसे कई अन्य डिज़ाइन एलिमेंट्स देखने को मिल जाते है। Odysse का यह इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत के अंदर 6 आकर्षक रंगो में उपलध है : Azure ब्लू, स्कैरलेट रेड, टील ग्रीन, मिडनाइट ब्लैक, मैट ब्लैक और ग्राफेन ग्रे। इस स्कूटर का करीब वजन 90 किलोग्राम का है और इसका व्हीलबेस 1250 mm का है।

दमदार परफॉरमेंस

Odysse E2GO इलेक्ट्रिक स्कूटर
Odysse E2GO इलेक्ट्रिक स्कूटर

E2GO इलेक्ट्रिक स्कूटर के दमदार स्कूटर है। इस स्कूटर के अंदर आपको 250 watt, 60 V BLDC (वाटरप्रूफ) इलेक्ट्रिक मोटर देखने को मिल जाती है। यह मोटर इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 25 Kmph की टॉप स्पीड प्रदान करती है। इसके अलावा इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में आपको 28AH की लीड एसिड बैटरी भी देखने को मिल जाती है, जो इस इलेक्टिक स्कूटर को एक बार चार्ज करने पे 60 kmकी रेंज देदेती है। वही इस स्कूटर के लाइट वैरिएंट में आपको 25 AH की लिथियम आयन बैटरी देखने को मिल जाती है, जो की इस स्कूटर में 70 Km की रेंज एक सिंगल चार्ज पे देदेती है। वही इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के ग्राफेन वैरिएंट में आपको ग्राफेन बेस्ड बैटरी दी गई है, जो की फुल चार्ज में 100 km की रेंज देदेती है।

स्कूटर वेरिएंटइलेक्ट्रिक मोटरबैटरी क्षमतारेंज (किलोमीटर)
डिफ़ॉल्ट वेरिएंट250 वॉट, 60 V BLDC (वाटरप्रूफ)28AH लीड एसिड60
लाइट वेरिएंट250 वॉट, 60 V BLDC (वाटरप्रूफ)25AH लिथियम आयन70
ग्राफेन वेरिएंट250 वॉट, 60 V BLDC (वाटरप्रूफ)ग्राफेन बेस्ड100

किफायती कीमत और EMI प्लान

E2GO इलेक्ट्रिक स्कूटर को odysse इलेक्ट्रिक व्हीकल ने बहुत ही ज्यादा किफायती कीमत पे लांच किया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत भारत के अंदर मत्र ₹59,750 रुपए एक्स शोरूम से शुरू हो जाती है, जो की इसके टॉप वैरिएंट के लिए ₹63,650 रुपए एक्स शोरूम तक जाती है। इसके अलावा कंपनी ने अपनी इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए कुछ नए EMI प्लान भी निकले है, जिसके कारण अब इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीद पाना पहले से भी ज्यादा आसान होगया है।

वेरिएंटमूल्य (एक्स-शोरूम दिल्ली)डाउन पेमेंटEMI (36 महीने)
E2GO लीड एसिड₹59,750₹6,319₹1,837
E2GO लाइट₹71,100₹7,472₹2,176
E2GO ग्राफेन₹63,650 (एक्स-शोरूम अहमदाबाद)₹6,685₹2,047

यह भी देखिए: 120km रेंज के साथ घर लाएं मात्र ₹1700 की EMI पर

Leave a Comment