Mahindra की 3 नई गाड़ियां जल्द होने जा रही हैं लांच

Mahindra की नई आने वाली SUVs

Mahindra दुनिया भर में एक लीडिंग भारतीय ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर है। यह कंपनी दुनिया भर में अपनी किफायती कीमत वाली रुग्गड़ SUVs के लिए बहुत ज्यादा पसंद की जाती है। जहा इस कंपनी की SUVs में आपको वो सभी फीचर्स देखने को मिल जाते है, जो किसी प्रीमियम SUV में ऑफ रोअडिंग या एडवेंचर टूर के लिए दिए जाते है और वो सब भी एक किफायती कीमत पे। महिंद्रा कंपनी भारत के अंदर जल्द ही आने वाली कुछ महीनो में अपनी तीन नई ICE इंजन वाली SUVs को मार्किट में उतरने वाली है। आइये जानते है, कोनसी होंगी वो तीन नई SUVs।

1. Mahindra XUV300 फेसलिफ्ट

Mahindra XUV300 फेसलिफ्ट
Mahindra XUV300 फेसलिफ्ट

Mahindra XUV300 भारत के अंदर बेचीं जाने वाली सबसे ज्यादा लोकप्रिय SUVs में से एक है। यह गाडी भारतीय मार्किट में हुंडई वेन्यू, टाटा नेक्सॉन और किआ सॉनेट जैसी गाड़ियों से मुकाबला करती है। XUV300 की बेहतरीन सफलता को देख, महिंद्रा अब जल्द ही भारत के अंदर 2024 में इस गाडी का फेसलिफ्ट वर्शन लांच करने का सोच रही है। इस नए फेसलिफ्ट वर्शन में आपको नया फ्रंट डिज़ाइन देखने को मिल जायेगा, जो की महिंद्रा की आने वाली BE रेंज से प्रेरित होगी। इस नई XUV300 फेसलिफ्ट में आपको नई LED टेल लाइट, फुल लेंथ कनेक्टेड टेल लाइट और बड़ा टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी देखने को मिल जायेगा।

2. Mahindra 5 डोर थार

5 डोर थार
5 डोर थार

Mahindra थार भारत के अंदर सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली ऑफ रोड SUV है। इस गाडी को अपने लांच से ही भारत के अंदर बहुत अच्छा रिस्पांस देखने को मिला है। महिंद्रा ने भारत के अंदर अभी बस अपनी 3 डोर थार को ही लांच किया है। परन्तु महिंद्रा अभी अपनी नई 5 डोर वाली थार पे भी काम कर रही है, इस नई थार में आपको पहले से भी ज्यादा स्पेस और कम्फर्ट देखने को मिल जायेगा। इस गाडी को पहले से भी ज्यादा लम्बे व्हीलबेस पे बनाया जायेगा। इसके अलावा इस गाडी में आपको नई फ्रंट ग्रिल, नए एलाय व्हील और मॉडर्न फीचर्स वाला केबिन देखने को मिल जायेगा।

3. Mahindra बोलेरो नियो प्लस

Mahindra बोलेरो नियो प्लस
Mahindra बोलेरो नियो प्लस

महिंद्रा कंपनी की बोलेरो नियो प्लस असल में, Mahindra दवारा अभी हाल ही में लांच करी गई बोलेरो नियो का एक्सटेंडेड वर्शन है। बोलेरो नियो प्लस में अब आपको पहले से भी ज्यादा सीटिंग क्षमता देखने को मिल जाएगी। इसके अलावा इस गाडी में आपको बोलेरो नियो से भी ज्यादा बड़ी बूट स्पेस दी जाएगी। इतना ही नहीं, इस SUV में आपको बोलेरो नियो के मुकाबले ज्यादा पावरफुल 2.2 लीटर का mHawk डीजल इंजन देखने को मिल जायेगा। यह इंजन इस SUV में 120 Bhp की पावर और 280 Nm का टार्क पैदा करेगा। इसके अलावा इस गाडी में आपको 6 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स भी दिया जायेगा।

यह भी देखिए: Hyundai Exter जल्द होगी इलेक्ट्रिक अवतार में लांच, जानिए कब और कीमत

Leave a Comment