महिंद्रा की इलेक्ट्रिक Bolero व Scorpio में मिलेगी 500km तक की रेंज

500km की रेंज वाली इलेक्ट्रिक Bolero व Scorpio

महिंद्रा & महिंद्रा भारत की एक जानी मानी ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है। यह कंपनी अपनी शानदार SUVs के लिए दुनिया भर में जानी जाती है। महिंद्रा ने अभी उनके हल फ़िलहाल ही हुए फ्यूचरस्केप इवेंट में यह बताया है की, महिंद्रा जल्द ही अपनी सारे मॉडल्स को इलेक्ट्रिक अवतार देगी। महिंद्रा अब आने वाले समय में उनकी सबसे ज्यादा लोकप्रिय दो SUVs, बोलेरो और स्कार्पियो को इलेक्ट्रिक अवतार देगी।

महिंद्रा की भविष्य योजना

महिंद्रा इलेक्ट्रिक Scorpio
महिंद्रा इलेक्ट्रिक Scorpio

महिंद्रा ने अभी उनके हाल ही में उन्हें फ्यूचरस्केप इवेंट में इलेक्ट्रिक SUVs को लेके अपना भविष्य का प्लान बतया है। जहा अब महिंद्रा अपनी सारी ही ICE इंजन वाली गाड़ियों को धीरे धीरे करके इलेक्ट्रिक वर्शन में बदल देंगी। कंपनी अब अपना पूरा फोकस EV मोबिलिटी पे लगाना चाहा रही है। राजेश जेजुरिकार को की ऑटो और फार्म सेक्टर के एक्सक्यूटिव डायरेक्टर और CEO है, उन्होंने भी बोलै है की ” अब समय के साथ वो अपनी पुरे लाइन उप एलेक्ट्रीफी करने वाले है “।

नई इलेक्ट्रिक Bolero और स्कॉरपि

महिंद्रा के इस इलेक्ट्रिक रेवोलुशन के लिए अपनी पुरानी और आइकोनिक Bolero और स्कार्पियो गाड़ियों का इलेक्ट्रिक वर्शन मार्किट में जल्द ही लांच करने वाली है। महिंद्रा की Bolero और स्कार्पियो को भारत में सभी लोगो दवारा खूब पसंद किया गया है,और महिंद्रा भी अपने इलेक्ट्रिक रेवोलुशन में अपनी इन् दोनों गाडिय की लोकप्रियता का फ़ायदा उठाना चाहा रही है। महिंद्रा की इन आने वाली न्यू इलेक्ट्रिक Bolero और स्कार्पियो में आपको “e” नाम का उपनाम देखने को मिलेगा जो की इन गाड़ियों के इलेक्ट्रिक होने की पहचान होगी।

नया प्लेटफार्म

INGLO स्केटबोर्ड प्लेटफार्म
INGLO स्केटबोर्ड प्लेटफार्म

महिंद्रा अपनी इन दोनों नई गाड़ियों में न केलवाल पावरट्रैन का बदलाव ला रही है, बल्कि इस बार उनकी यह दो नई SUV में आपको नया प्लेटफार्म भी देखने को मिलेगा। महिंद्रा की नई इलेक्ट्रिक स्कार्पियो और बोलेरो SUV को अब नए INGLO स्केटबोर्ड प्लेटफार्म पर बनाया जायेगा। यह प्लेटफार्म पुराने लैडर फ्रेम चेसी से अलग होगा।

ड्राइव सिस्टम और रेंज

महिंद्रा की नई आने वाली स्कार्पियो इलेक्ट्रिक और Bolero इलेक्ट्रिक में आपको इलेक्ट्रिक पॉवरट्रेन देखने को मिलेगा। यह दोनों ही गाड़िया आपको रियर व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ देखने को मिलेंगी। जहा इन दोनों ही गाड़ियों में पावरफुल मोटर को रियर एक्सेल पे लगया जायेगा। महिंद्रा की स्कार्पियो इलेक्ट्रिक में हो सकता है की आपको कंपनी आल व्हील ड्राइव का सिस्टम भी किसी एक वैरिएंट में देदे। इस आल व्हील व्हील ड्राइव सिस्टम में मोटर दवारा हर एक पहिये में पावर दी जाती है। ऐसा करने से गाडी की ऑफ रोअडिंग क्षमताएँ बढ़ जाती है। कुछ सूत्रों के अनुसार इन दोनों ही गाड़ियों में आपको 500 km तक की शानदार रेंज देखने को मिल जाएँगी।

Leave a Comment