BYD भारत में लांच करेगा 3 नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां, Tang, Seal U और C Lion

BYD की तीन नई आने वाली गाड़िया

BYD एक जानी मानी लीडिंग ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर है। यह एक चीनी कंपनी है, जो की दुनिया भर में अपनी शानदार इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए जानी जाती है। यह कंपनी दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार मैन्युफैक्चरर है। BYD अब भारत के अंदर जल्द ही अपनी तीन नई EVs को लांच करने वाली है। यह तीन EVs Tang, seal U और सील लायन होंगी। आइये जानते है की क्यों है ये तीनो SUVs इतनी खास।

1. Tang

3 6
Tang

BYD की Tang एक सात सीटर SUV है, जो की स्टाइल, स्पेस और परफॉरमेंस के शानदार कॉम्बिनेशन के साथ आती है। इस कार में आपको स्लीक डिज़ाइन देखने को मिल जाता है, जो की LED हेडलाइट, बड़ी ग्रिल और ड्यूल टोन रूफ के साथ आता है। इस कार के इंटीरियर की बात करे , तो वह स्पेसियस और लुक्सुरियस है। इस कार में आपको लेदर की सीट, पैनोरमिक सनरूफ और 12.8 इंच की टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम देखने को मिल जाता है।

Tang एक पावरफुल इलेक्ट्रिक SUV है। इस कार में आपको दो इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। यह कार 505 hp की पावर और 702 Nm का पीक टार्क पैदा करती है। इस कार में आपको 180 kmph की टॉप स्पीड भी देखने को मिल जाती है। यह कार 82.8 kwh की बैटरी के साथ आएगी। जो की इस कार में 520 Km की शानदार रेंज बड़े ही आराम से देदेगी। इस कार को आप मत्र 30 मिनट में 0 से 80% तक चार्ज कर पाएंगे।

2. Seal U

4 6
सील U

सील U एक कॉम्पैक्ट SUV है, जो की अर्बन ग्राहकों के लिए बनाई गई है। इस कार उन लोगो के लिए एक बढ़िया विकल्प है, जो की अपने लिए एक स्टाइलिश और स्मार्ट EV की तलाश कर रहे हो। इस कार में आपको मॉडर्न डिज़ाइन, स्लिम ग्रिल और LED DRls देखने को मिल जाते है। इस कार में आपको फ्लोटिंग रूफ भी दी गई है। यह कार कोजी और फ्यूचरिस्टिक इंटीरियर के साथ आती है।

इस कार में आपको 10 इंच की टचस्क्रीन देखने को मिल जाएगी जो की इंफोटेनमेंट सिस्टम का काम करेगी। BYD की सील U में आपको सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर देखने को मिलेगी, जो की इस कार में 184 Bhp की पावर और 310 Nm का पीक टार्क पैदा करेगी। इस कार में आपको 160 kmph की टॉप स्पीड भी देखने को मिल जाएगी। इस कार के अंदर BYD ने 60.4 kwh की बैटरी का इस्तेमाल किया है, जो की इस कार को 401 Km की शानदार रेंज एक सिंगल चार्ज पे दे देती है।

3. C Lion

5 5
सी लायन

सी लायन एक नई SUV सीरीज है, जो की BYD ने अभी हाल ही में अन्नोउंस की है। यह सीरीज तीन वैरिएंट के साथ आएगी: सी लायन 05, सी लायन ०६ और सी लायन 07। जहा पे यह तीनो ही गाड़ियों को एक ही प्लेटफार्म पे बनाया जायेगा। हलाकि यह तीनो ही गाड़िया साइज, डिज़ाइन और फीचर में अलग अलग होंगी। सी लायन 5 एक सब कॉम्पैक्ट SUV होगी, जो की 4.2 मीटर की लम्बाई के साथ आएगी। वही सी लायन 06 एक कॉम्पैक्ट SUV होगी, जो की 4.5 मीटर की लम्बाई के साथ आएगी। अगर बात की जाये सी लायन 07 की तो यह एक मिड साइज SUV होगी, जो की 4.8 मीटर की लम्बाई के साथ आएगी।

यह भी देखिए: Tata Punch EV को खरीदना हुआ अब आसान, जानिए पूरा EMI प्लान

Leave a Comment