Suzuki Access 125 स्कूटर
Suzuki भारत में सबसे ज्यादा दो पहिया वाहन बेचने वाली कंपनियों में से एक है जिनके पास एक से बढ़ कर एक हाई-परफॉरमेंस व्हीकल मौजूद हैं। आज हम जिस स्कूटर की बात करने जा रहे हैं उसका नाम है Suzuki Access 125। ये ब्रांड की सबसे ज्यादा बिकने वाली स्कूटर है जिसमे पावरफुल इंजन व एडवांस टेक्नोलॉजी के फीचर मिल जाते हैं। आइये जानते हैं इस स्कूटर के बारे में पूरी बात व देखते हैं इसकी कीमत और नए EMI प्लान।
इंजन व परफॉरमेंस
![Suzuki Access 125](https://strangerbio.com/wp-content/uploads/2024/01/Special_Edition_Glossy_White_Side_R01_P03-min_61b9e6e809bff_61c9809f14c81.jpeg)
नई Access 125 एक पावरफुल स्कूटर है जिसमे आपको मिलती है बढ़िया टॉप स्पीड और अक्सेलरेशन। इसमें आपको 124 cc का सिंगल सिलिंडर एयर कूल्ड इंजन देखने को मिल जाता है। यह पावरफुल इंजन इस स्कूटर में 6750 RPM पे 8.7 PS की पावर और 5500 RPM पे 10 Nm का टार्क पैदा करता है।
इसके अलावा इस स्कूटर में आपको CVT ट्रांसमिशन देखने को मिल जाता है। Access 125 में आपको 5 लीटर का फ्यूल टैंक देखने को मिल जाता है, इसके अलावा इसमें आपको 60 किलोमीटर प्रति-लीटर की माइलेज भी देती है।
मिलेंगे एडवांस फीचर
Suzuki Access 125 स्कूटर में आपको आकर्षक डिज़ाइन के साथ साथ, कई सारे बढ़िया फीचर्स भी देखने को मिल जाते है। इस स्कूटर में आपको सेमि डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर देखने को मिल जाता है, जो की स्पीड, फ्यूल गेज, ओडोमीटर, सर्विस इंडिकेटर जैसी कई अन्य जानकरी को दिखता है।
इसके अलावा इस Suzuki Access में आपको वन पुश सेंट्रल लॉक सिस्टम देखने को मिल जाता है। सुजुकी ने अपनी इस स्कूटर में बड़ी अंडर सीट स्टोरेज भी दी है, जहा आप आराम से एक फुल फेस हेलमेट में रख सकते है।
जानिए कीमत व EMI प्लान
प्रकार | मूल्य (एक्स-शोरूम) | EMI (36 महीने) | डाउन पेमेंट |
---|---|---|---|
ड्रम – एलॉय पहिया | रु. 79,900 | रु. 2,302 | रु. 29,693 |
डिस्क – एलॉय पहिया | रु. 83,300 | रु. 2,408 | रु. 30,467 |
स्पेशल एडीशन | रु. 84,800 | रु. 2,457 | रु. 30,887 |
राइड कनेक्ट एडीशन – डिस्क | रु. 89,000 | रु. 2,593 | रु. 31,893 |
यह भी देखिए: अब Honda Activa 125 स्कूटर मिलेगा बिलकुल आसान EMI प्लान पर