भारत में जल्द ही लांच होंगी ये 6 नई इलेक्ट्रिक SUV

आने वाली 6 मिडसाइज इलेक्ट्रिक SUV

इलेक्ट्रिक गाड़ियों का मार्किट भारत के अंदर अभी बहुत ही ज्यादा तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। भारत के अंदर अभी इस वक्त ज्यादा से ज्यादा इलेक्ट्रिक गाड़िया लांच हो रही है, और सभी बड़े ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर भी अपना ध्यान EVs के तरफ ला रहे है। भारत के अंदर EVs कई अलग अलग सेगमेंट में देखने को मिल जाती है, इन सभी सेगमेंट में से मिडसाइज SUV सेगमेंट के अंदर EVs को लेके बहुत ही जोरो शोरो से काम चल रहा है। आइये जानते है की कोनसी है, वो EVs जो जल्द ही भारत में लांच होने वाली है।

1. टाटा Curvv EV

टाटा Curvv EV
टाटा Curvv EV

टाटा मोटर्स ने अभी हाल ही में अपनी नई Curvv EV कांसेप्ट को ऑटो एक्सपो 2023 में पूरी ही दुनिया के सामने शोकेस किया है। यह एक फ्यूचरिस्टिक व् डायनामिक SUV कूपे कार है। इस गाडी के अंदर आपको SUV की रुग्गदनेस और डीयूरेबिलिटी साथ ही कूपे की स्पोर्टिनेस्स और एलेगन्स देखने को मिल जाती है। Curvv EV असल में टाटा के Gen2 प्लेटफार्म पे बनाई जाएगी। ऐसा माना जा रहा है, की इस गाडी के अंदर आपको 60 Kwh की बड़ी बैटरी देखने को मिलेगी, जो की इस गाडी को 550 KM की शानदार रेंज देगी।

2. टाटा हरियर E

टाटा हरियर E
टाटा हरियर E

टाटा मोटर्स की हरियर, एक जानी मानी लोकप्रिय SUV गाडी है। यह गाडी भारत के अंदर अपनी परफॉरमेंस व् फीचर्स के कारण बहुत ज्यादा पसंद की जाती है। टाटा मोटर्स अब जल्द ही अपनी इस गाडी का एक नया इलेक्ट्रिक वैरिएंट भारत के अंदर लांच करने वाली है। ऐसा माना जा रहा है की टाटा हरियर E भारत में 2026 तक लांच कर दी जाएगी। इस गाडी के अंदर भी आपको 60 Kwh की बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है।

3. मारुती सुजुकी EVx

मारुती सुजुकी EVx
मारुती सुजुकी EVx

मारुती सुजुकी ने अभी हाल ही में अपनी नई आने वाली इलेक्ट्रिक SUV, मारुती सुजुकी eVX को ऑटो एक्सपो 2023 में शोकेस किया है। यह दुनिया की ऐसी पहेली EV होगी, जो की मारुती सुजुकी एक जॉइंट प्रोजेक्ट के तौर पे टोयोटा के साथ बनाएगी। eVX एक मिड साइज इलेक्ट्रिक SUV होगी, जो की बोल्ड और मस्कुलर डिज़ाइन के साथ देखने को मिलेगी।

4. हुंडई क्रेटा EV

हुंडई क्रेटा EV
हुंडई क्रेटा EV

हुंडई की क्रेटा SUV भारत की सबसे ज्यादा लोकप्रिय SUVs में से एक है। यह गाडी भारत के अंदर अपने आकर्षक डिज़ाइन व् फीचर्स के लिए बहुत ज्यादा पसंद की जाती है। हुंडई अब जल्द ही अपनी इस SUV को एक नए इलेक्ट्रिक अवतार में भारतीय मार्किट में उतरने वाली है। इस गाडी के इलेक्ट्रिक वेरिसों की टेस्टिंग भी शुरू हो चुकी है, और ऐसा माना जा रहा है की ये SUV भारत में जल्द ही 2025 तक देखने को मिल जाएगी।

5. हौंडा Elevate EV

हौंडा Elevate EV
हौंडा Elevate EV

हौंडा ने अभी हाल ही में अपनी नई elevate SUV को भारतीय मार्किट में लांच किया है। अपने लांच से ही इस गाडी को भारत के अंदर बहुत ही बढ़िया रिस्पांस देखने को मिला है। हौंडा ने इस गाडी की सफलता को देख भारत में जल्द ही इस गाडी के इलेक्ट्रिक वर्शन को लांच करने का सोचा है। इस गाडी को हौंडा उसी प्लेटफार्म पे बनाएगी, जिसपे की हौंडा ने elevate के ICE इंजन को बनाया था। इसके अलावा ऐसा माना जा रहा है, की यह SUV भारत के अंदर जल्द ही 2026 तक लांच कर दी जाएगी।

6. टोयोटा eVX

टोयोटा eVX
टोयोटा eVX

टोयोटा भारत में जल्द ही मारुती सुजुकी की eVX का अपना ही एक वर्शन लांच करेगी। यह टोयोटा की भारत में पहेली इलेक्ट्रिक EV होगी। इस इलेक्टिक EV को उसी प्लेटफार्म पे बनाया जायेगा, जिसपे की मारुती सुजुकी eVX को बनाया गया है। इसके अलावा इस गाडी में आपको वही सब फीचर्स देखने को मिल जायेंगे जो की टोयोटा eVX में देखने को मिल जाते है। बस इस गाडी में आपको कुछ कॉस्मेटिक बदलाव देखने को मिल जाते है। ऐसा माना जा रहा है की यह SUV भारत के अंदर 2026 तक लांच होगी।

यह भी देखिए: 7 सबसे सस्ती सनरूफ वाली गाड़ियां

Leave a Comment