Mahindra XUV400 EV की ऑन-रोड कीमत व EMI प्लान

महिंद्रा XUV400 EV

महिंद्रा, भारत की एक जानी मानी लीडिंग ऑटोमेकर कंपनी है। यह कंपनी भारत में अपनी पावरफुल व फीचर्स से भरी SUVs के लिए जानी जाती है। महिंद्रा ने अभी हाल ही में अपनी पहेली इलेक्ट्रिक SUV, XUV400 EV को भारत में लांच किया है। XUV400 EV महिंद्रा के तरफ से आने वाली एक पावरफुल व इको फ्रेंडली SUV है, जो की परफॉरमेंस, स्टाइल, कम्फर्ट व टेक्नोलॉजी का बढ़िया ब्लेंड लेके आती है।

पावर व परफॉरमेंस

महिंद्रा XUV400 EV
महिंद्रा XUV400 EV

महिंद्रा की XUV400 में आपको एक पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर देखने को मिल जाती है। यह पावरफुल मोटर इस गाडी में 150 PS की पावर और 310 Nm का टार्क पैदा करती है। इसके अलावा यह SUV मत्र 8.3 सेकंड में 0 से 100 Kmph की रफ़्तार को भी पार कर जाती है। इस दमदार SUV में आपको 150 Kmph की बढ़िया टॉप स्पीड भी देखने को मिल जाती है । इसके अलावा इस इलेक्ट्रिक SUV में आपको दो प्रकार के बैटरी विक्लप देखने को मिल जाते है : 34.5 kwh की बैटरी जो की 375 km की रेंज देदेती है, और 39.4 kwh की बैटरी जो की 456 Km की रेंज बड़े ही आराम से देदेती है। इसके अलावा इसमें आपको आपको 50 Kw का DC फ़ास्ट चार्जर भी देखने को मिल जाता है, जो केवल 50 मिनट में इस कार को 80 % तक चार्ज कर देता है।

आकर्षक डिज़ाइन

महिंद्रा की XUV400 EV में आपको फ्यूचरिस्टिक व स्पोर्टी डिज़ाइन देखने को मिल जाता है, जो की इसके इलेक्ट्रिक करैक्टर को दर्शाता है। इसके अलावा इसमें आपको फ्रंट में नई ग्रिल देखने को मिल जाती है, जिसमे की कॉपर के एलिमेंट का इस्तेमाल भी किया गया है। इस गाडी में आपको इसके बम्पर, साइड क्लाद्डिंग और टेल लैंप में भी कॉपर के एलिमेंट देखने को मिल जाते है। XUV400 EV भारत में 5 मोनो टोन रंग और 5 ड्यूल टोन रंगो में लांच करी गई है।

मॉडर्न फीचर्स

महिंद्रा XUV400 EV
महिंद्रा XUV400 EV

XUV400 EV में आपको स्पेसियस व प्रीमियम केबिन देखने को मिल जाता है, जिसमे की बड़े ही आराम से पांच लोग सफर कर सकते है। इस गाडी में आपको 2600 mm का व्हीलबेस भी देखने को मिल जाता है, जो की इस सेगमेंट में सबसे बड़ा है। इसके अलावा इसमें आपको 378 लीटर की बूट स्पेस भी देखने को मिल जाती है। इसके केबिन में आपको काले रंग की स्पोर्टी थीम देखने को मिल जाती है, जो की साटन कॉपर के एक्सेंट के साथ आती है। इसके अलावा इस EV में आपको सिंगल पेडल ड्राइव का फीचर्स भी देखने को मिल जाता है, जहा पे सिर्फ एक पेडल का इस्तेमाल कर ड्राइवर अक्सेलरेशन व ब्रैकिंग दोनों कर सकता है।

किफायती कीमत व EMI प्लान

महिंद्रा XUV400 EV आपको भारत में बेहद ही सस्ते व किफायती दाम पे देखने को मिल जाती है। भारत के अंदर आप इस SUV को मत्र 15.99 लाख रुपए की शुरुवाती कीमत पे खरीद सकते है, यह कीमत इसके बेस वैरिएंट के लिए है। इसके टॉप वैरिएंट के लिए आपको मत्र 19.39 लाख रुपए की कीमत देनी होगी। महिंद्रा ने अपनी इस गाडी को खरीद पाना अब और भी ज्यादा आसान बना दिया है, जहा महिंद्रा ने इस EV के लिए कुछ नए EMI प्लान भारत में लांच किये है। इन नए EMI प्लान की मदद से अब ग्राहक सस्ती EMI पे इस EV को खरीद सकते है।

डाउन पेमेंटEMI
₹1,75,000₹33,246
₹2,84,000₹30,941
₹3,77,000₹28,974
₹5,12,000₹26,119

यह भी देखिए: महिंद्रा की Scorpio SUV को खरीदना हुआ अब और भी आसान, जानिए नए EMI प्लान

Leave a Comment