450km रेंज के साथ Mahindra लांच करेगा नई इलेक्ट्रिक SUV

महिंद्रा XUV.e9

महिंद्रा एक जानी मानी लीडिंग ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर है। यह कंपनी भारत के अंदर जल्द ही अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV को अप्रैल 2025 तक लांच करने वाली है। महिंद्रा XUV e9 असल में XUV e सब ब्रांड के अंदर आने वाली महिंद्रा की दूसरी गाडी होगी। इस कार को महिंद्रा INGLO प्लेटफार्म पे बनाएगी, इस प्लेटफार्म को खास तौर से इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए बनाया गया है। XUV e9 असल में किसी भी माजूदा महिंद्रा की गाडी का इलेक्ट्रिक अवतार नहीं होगी, बल्कि यह कार खुद ही एक नए मॉडल के रूप में सामने आएगी।

आकर्षक डिज़ाइन

महिंद्रा XUV e9
महिंद्रा XUV e9

महिंद्रा XUV e9 में आपको अनोखा और अलग डिज़ाइन देखने को मिल जायेगा, जो की इस EV को मार्किट के अंदर बाकि सभी EVs से अलग दिखाएगा। इस कार के फ्रंट में आपको बंद ग्रिल कॉपर फिनिश वाले ट्विन पीक लोगो के साथ देखने को मिल जाएगी। इस कार के फ्रंट में आपको पूरी चौड़ाई की LED लाइट बार भी दी जाएगी, जो की बम्पर तक निचे आएगी। इस कार में आपको बम्पर माउंटेड हेडलैंप भी देखने को मिल जायेंगे। इस कार के रियर में आपको स्लीक LED टेल लाइट बार, रूफ माउंटर स्पोइलर और डिफ्यूजर भी दिया जायेगा।

इस कार की साइड प्रोफाइल की बात करे, तो इसमें आपको कूपे जैसी लुक, फ्लारेद व्हील आर्च और एलाय व्हील देखने को मिल जाएँगे। इस कार की कुल लम्बाई 4,740 mm की होगी, वही इस कार की चौड़ाई 1,900 mm की और उचाई 1,760 mm की होगी। इस कार में आपको 2,762 mm जितना लम्बा व्हीलबेस भी देखने को मिल जायेगा। यह व्हीलबेस XUV700 से भी थोड़ा बड़ा होगा।

दमदार परफॉरमेंस

महिंद्रा XUV e9
महिंद्रा XUV e9

महिंद्रा XUV e9 एक पावरफुल इलेक्ट्रिक व्हीकल होगी। इस कार में आपको 60 kwh से लेके 80 Kwh के बिच की कैपेसिटी वाली लिथियम आयन बाटरी देखने को मिल जाएगी। यह कैपेसिटी की रेंज वैरिएंट पे निर्भर करेगी। इस कार में आपको 450 km तक की बढ़िया रेंज एक सिंगल चार्ज पे देखने को मिल जाएगी। इस कार को आप 175 kw के फ़ास्ट चार्जर से मत्र 30 मिनट में 0 से 80% तक पूरा चार्ज कर पाएंगे।

इस कार के अंदर आपको दो इलेक्ट्रिक मोटर देखने को मिल जाएँगी, एक एक्सेल पे एक मोटर। इस कार में आपको आल व्हील ड्राइव सिस्टम देखने को मिल जायेगा। इस कार के RWD वैरिएंट में आपको 285 PS की पावर और AWD वैरिएंट में 394 PS की पावर देखने को मिल जाएगी।

पैरामीटरमहिंद्रा XUV e9
बैटरी कैपेसिटी60 kWh से 80 kWh
रेंज वैरिएंट्स450 किलोमीटर तक
चार्जिंग समय (फ़ास्ट चार्जर)30 मिनट (0 से 80%)
इलेक्ट्रिक मोटरदो मोटर (एक्सेल पे एक)
RWD वैरिएंट पावर285 PS
AWD वैरिएंट पावर394 PS

क्या होगी कीमत और लांच तिथि

महिंद्रा भारत के अंदर हमेशा से ही अपनी सभी गाड़ियों को बहुत ही ज्यादा किफायती कीमत पे लांच करती आरही है। महिंद्रा अपनी XUV e9 को भी भारत के अंदर एक बढ़िया कॉम्पिटिटिव कीमत पे लांच करेगी। इस कार की कीमत को लेके अभी तक महिंद्रा दवारा कुछ भी पाके तौर से बताया नहीं गया है, परन्तु एक अनुमान के अनुसार इस कार की कीमत भारत में मत्र ₹50 लाख रुपए से शुरू होक ₹52 लाख रुपए एक्स शोरूम तक जा सकती है। यह कार भारत के अंदर टाटा हरियर EV, किआ EV6 और हुंडई IONIQ 5 जैसी गाड़ियों से मुकाबला करेगी। इस कार के लांच को लेके यह बताया जा रहा है, की यह कार भारत के अंदर अप्रैल 2025 तक लांच कर दी जाएगी।

यह भी देखिये: KIA भारत में लांच करेगी दो नई गाड़ियां, जानिए लांच डेट व कीमत

Leave a Comment