Hyundai भारत में लांच करेगा 4 बिलकुल नई गाड़ियां – इनका था सबसे ज्यादा इंतज़ार

हुंडई की नई आने वाली गाड़िया

हुंडई एक जानी मानी लीडिंग ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर है। यह कंपनी हमेशा से ही अपनी गाड़ियों के स्टाइलिश डिज़ाइन, रिलाएबल परफॉरमेंस और मॉडर्न टेक इंटीरियर के चलते बहुत ही ज्यादा पसंद की जाती है। हुंडई भारत के अंदर सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर में से एक है। यह कंपनी भारत के अंदर 2024 में अपने लाइनअप को बढ़ाने का सोच रही है, जिसके लिए यह कंपनी भारत के अंदर जल्द ही कुछ नई गाड़ियों को लांच करने वाली है।

1. हुंडई क्रेटा N लाइन

हुंडई क्रेटा N लाइन
हुंडई क्रेटा N लाइन

हुंडई की क्रेटा एक जानी मानी लोकप्रिय SUV है। यह कार भारत के अंदर अपने डिज़ाइन, परफॉरमेंस और मॉडर्न इंटीरियर के चलते बहुत ही ज्यादा पसंद की जाती है। भारत में यह अपने लांच से ही बेस्ट सेल्लिंग SUVs की सूचि में अपना नाम लिखती आरही है। हुंडई अब जल्द ही भारत के अंदर इस कार का एक हाई परफॉरमेंस वैरिएंट लांच करेगी, इस वैरिएंट का नाम क्रेटा N लाइन होगा। यह कार स्पोर्टी एलाय व्हील, रेड एक्सेंट, शार्प डिज़ाइन जैसे फीचर्स के साथ आएगी। इस कार में आपको 1.4 लीटर का टर्बो चार्ज इंजन देखने को मिल जाता है, जो की 140 bhp की पावर पैदा करेगा।

2. अलकाज़ार फेसलिफ्ट

अलकाज़ार फेसलिफ्ट
अलकाज़ार फेसलिफ्ट

अलकाज़ार एक तीन रौ वाली SUV है, जो की 2021 में भारत के अंदर लांच हुई थी। यह कार स्टाइलिश डिज़ाइन और दमदार परफॉरमेंस के साथ आती है। इस कार को हुंडई जल्द ही एक फेसलिफ्ट अवतार देने का सोच रही है। इस नई फेसलिफ्ट अलकाज़ार में आपको नई फ्रंट ग्रिल, अपडेटेड हेडलाइट और टेल लाइट और नए एलाय व्हील डिज़ाइन देखने को मिल जायेंगे।

3. Tuscon फेसलिफ्ट

Tuscon फेसलिफ्ट
Tuscon फेसलिफ्ट

Tuscon हुंडई की भारत में एक प्रीमियम SUV है। यह कार सोफिस्टिकेटेड डिज़ाइन के साथ आती है, जहा पे इस कार में आपको शार्प लाइन और एज देखने को मिल जाते है। इस कार को हुंडई जल्द ही भारत में एक फेसलिफ्ट अवतार देने वाली है। इस नई फेसलिफ्ट हुंडई Tuscon में आपको नई ग्रिल, LED लाइटिंग, पहले से भी ज्यादा मॉडर्न और स्पेसियस केबिन जैसे फीचर्स देखने को मिल जायेंगे। इस कार में आपको 2 लीटर का पेट्रोल और 2 लीटर का डीजल इंजन भी देखने को मिल सकता है।

4. क्रेटा EV

क्रेटा EV
क्रेटा EV

हुंडई की भारत में इस वक्त जो कार सबसे ज्यादा ऑटोमोबाइल एंथोसिएस्ट को उत्सुक कर रही है, वो क्रेटा EV है। क्रेटा EV असल में हुंडई की क्रेटा नमक SUV का ही एक इलेक्ट्रिक वर्शन है। इस कार में आपको क्रेटा जैसा ही डिज़ाइन देखने को मिल जायेगा, जो की कुछ नए डिज़ाइन एलिमेंट के साथ आएगा। यह डिज़ाइन एलिमेंट इस कार को आम पेट्रोल वाली क्रेटा से अलग दिखाएंगे। इस कार में आपको 45 से 50 kwh की बैटरी देखने को मिल सकती है, जो की इस कार में 550 km की रेंज देगी।

यह भी देखिए: 500Km रेंज के साथ Kia भारत में लांच करेगी नई 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV

Leave a Comment