Hyundai की सबसे लक्ज़री 7-सीटर SUV अब मिलेगी इतने आसान EMI प्लान पर

Hyundai Alcazar

Hyundai एक जानी मानी साउथ कोरियाई ऑटोमोबाइल कार मैन्युफैक्चरर है। यह कंपनी दुनिया की लीडिंग ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर में से एक है। यह कंपनी 200 से भी अधिक देशो में मौजूद है। भारत के अंदर हुंडई ने 1996 में कदम रखा था। तबसे लेके आज तक हुंडई ने खुद को एक भरोसेमंद और इनोवेटिव ब्रांड के तौर पे भारत में खुद को खड़ा किया है। यह कंपनी भारत के अंदर अलग अलग प्रकार की गाड़ियों को लांच करती है, फिर चाहे वो SUV हो या सेडान।

भारत के अंदर हुंडई की अलकाज़ार इस वक्त बहुत ही ज्यादा चर्चा में है। अलकाज़ार एक कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर SUV है, जो की तीन रौ सीटिंग कॉन्फ़िगरेशन के साथ आती है। भारत के अंदर हुंडई की अलकाज़ार को इसके मॉडर्न फीचर्स और स्पेसियस केबिन के चलते बहुत ही ज्यादा पसंद किया जा रहा है। अगर आप भी आपके लिए एक नई कार लेने का सोच रहे है, तो हुंडई की अलकाज़ार आपके लिए एक बढ़िया विकल्प हो सकती है।

आकर्षक डिज़ाइन

हुंडई अलकाज़ार
हुंडई अलकाज़ार

हुंडई अलकाज़ार में आपको लम्बा व्हीलबेस देखने को मिल जाता है, जो की 2760 mm का है। इस कार में आपको बहुत ही ज्यादा स्पेस और कम्फर्ट इसके केबिन में देखने को मिल जाता है। इस कार में आप बड़े ही आराम से सात लोगो को बैठा के सफर कर सकते है। इस कार में आपको अनोखी फ्रंट ग्रिल H लोगो के साथ देखने को मिल जाती है। इस कार में आपको मस्कुलर बोनट, स्लीक LED हेडलैंप क्लस्टर, क्रोम की फिनिश विंडो लाइन पे और फ्लोटिंग रूफ इफ़ेक्ट देखने को मिल जाता है।

दमदार परफॉरमेंस

हुंडई अलकाज़ार
हुंडई अलकाज़ार

हुंडई अलकाज़ार भारत के अंदर चार पॉवरट्रेन के विकल्प में आती है : 2 लीटर का पेट्रोल MPi, 1.5 लीटर का डीजल CRDi, 1.5 लीटर का पेट्रोल DCT और 1.5 लीटर का डीजल AT। जहा पे इस कार के 2 लीटर वाले इंजन में आपको 158 bhp की पावर और 191 Nm का पीक टार्क देखने को मिल जाता है। यह वैरिएंट छे स्पीड के मैन्युअल या आटोमेटिक ट्रांसमिशन सिस्टम के विकल्प के साथ आता है। इस कार के 1.5 लीटर डीजल CRDi इंजन में आपको 113 bhp की पावर और 250 Nm का पीक टार्क देखने को मिल जाता है। यह कार भी छे स्पीड के आटोमेटिक और मैन्युअल तृणमिशन के विकल्प के साथ आती है।

अलकाज़ार में आपको जो 1.5 लीटर का पेट्रोल DCT इंजन देखने को मिल जाता है, वो इस कार में 158 bhp की पावर और 191 Nm का पीक टार्क पैदा करता है। इस कार में आपको सात स्पीड का ड्यूल क्लच ट्रांसमिशन सिस्टम देखने को मिल जाता है। इसके अलावा इस कार में आपको 1.5 लीटर का डीजल AT इंजन भी दिया गया है। यह इंजन इस कार में 113 bhp की पावर और 250 Nm के पीक टार्क के साथ आता है। इस कार में आपको छे स्पीड का टार्क कनवर्टर गियरबॉक्स देखने को मिल जाता है।

विशेषताविवरण
पॉवरट्रेन विकल्प2 लीटर पेट्रोल MPi, 1.5 लीटर डीजल CRDi, 1.5 लीटर पेट्रोल DCT, 1.5 लीटर डीजल AT
2 लीटर पेट्रोल MPi158 bhp, 191 Nm, 6 स्पीड मैन्युअल या आटोमेटिक ट्रांसमिशन
1.5 लीटर डीजल CRDi113 bhp, 250 Nm, 6 स्पीड आटोमेटिक और मैन्युअल ट्रांसमिशन
1.5 लीटर पेट्रोल DCT158 bhp, 191 Nm, 7 स्पीड ड्यूल क्लच ट्रांसमिशन
1.5 लीटर डीजल AT113 bhp, 250 Nm, 6 स्पीड टार्क कनवर्टर गियरबॉक्स

किफायती कीमत

हुंडई अलकाज़ार एक प्रीमियम SUV है, जो की अपने ग्राहकों को ग्रैंड लाइफ देती है। इस कार में आपको स्पेसियस और लुक्सुरियस केबिन देखने को मिल जाता है। इस कार को हुंडई ने भारत के अंदर बहुत ही ज्यादा कॉम्पिटिटिव कीमत पे लांच किया है। इस कार की कीमत भारत के अंदर मत्र ₹16.77 लाख रुपए एक्स शोरूम से शुरू हो जाती है, जो इसके टॉप वैरिएंट के लिए मत्र ₹21.28 लाख रुपए एक्स शोरूम तक जाती है।

वेरिएंटएक्स-शोरूम कीमतEMI (60 महीने)डाउन पेमेंट
प्रेस्टीज टर्बो 7 सीटर₹ 16.77 लाख₹ 32,450₹ 5,22,269
प्रेस्टीज 7-सीटर डीजल₹ 18.17 लाख₹ 34,398₹ 5,98,277
प्लैटिनम टर्बो 7 सीटर₹ 18.71 लाख₹ 36,130₹ 5,73,191
प्लैटिनम एई टर्बो 7 सीटर₹ 19.05 लाख₹ 36,824₹ 5,88,298
प्रेस्टीज (ओ) 7-सीटर डीजल एटी₹ 19.29 लाख₹ 37,236₹ 6,42,305
प्लैटिनम 7-सीटर डीजल₹ 19.69 लाख₹ 38,085₹ 6,53,955
प्लैटिनम (ओ) टर्बो डीजल एटी 7 सीटर₹ 19.99 लाख₹ 38,662₹ 6,08,364
प्लैटिनम (ओ) टर्बो DCT₹ 19.99 लाख₹ 38,662₹ 6,10,074
प्लैटिनम एई 7 सीटर डीजल₹ 20.04 लाख₹ 38,780₹ 6,65,402
सिग्नेचर डीजल₹ 20.16 लाख₹ 39,031₹ 6,67,493
सिग्नेचर (ओ) टर्बो DCT 7 सीटर₹ 20.25 लाख₹ 39,225₹ 6,17,948
सिग्नेचर (ओ) टर्बो DCT₹ 20.25 लाख₹ 39,225₹ 6,17,948
सिग्नेचर (ओ) ड्यूल टोन टर्बो DCT₹ 20.30 लाख₹ 39,320₹ 6,18,872
सिग्नेचर ड्यूल टोन डीजल₹ 20.30 लाख₹ 39,322₹ 6,72,509
सिग्नेचर (ओ) एई टर्बो 7 सीटर DCT₹ 20.58 लाख₹ 39,919₹ 6,31,193
सिग्नेचर (ओ) एई टर्बो 7 सीटर डीटी डीसीटी₹ 20.58 लाख₹ 39,919₹ 6,31,193
प्लैटिनम (ओ) डीजल एटी₹ 20.74 लाख₹ 40,262₹ 6,88,186
प्लैटिनम (ओ) 7-सीटर डीजल एटी₹ 20.74 लाख₹ 40,262₹ 6,88,186
सिग्नेचर (ओ) डीजल एटी₹ 20.84 लाख₹ 40,478₹ 6,89,103
सिग्नेचर (ओ) 7-सीटर डीजल एटी₹ 20.84 लाख₹ 40,478₹ 6,91,534
सिग्नेचर (ओ) ड्यूल टोन डीजल एटी₹ 21.28 लाख₹ 40,878₹ 6,98,593

यह भी देखिए: Maruti जल्द लांच करेगी अपनी नई माइक्रो SUV, देगी हुंडई Exter और टाटा Punch को कड़ी टक्कर

Leave a Comment