Citroen अब भारत में लांच करेगा 2 नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां, जानिए लांच डेट व कीमत

सिट्रोएन की दो नई आने वाली गाड़िया

सिट्रोएन एक जानी मानी फ्रेंच ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर है। यह कंपनी अभी हाल ही में भारत के अंदर आई है। इस कंपनी की भारत में पहेली कार C5 ऐरक्रॉस SUV थी। इसके अलावा इस कंपनी ने भारत के अंदर C3 हैचबैक और eC3 इलेक्ट्रिक हैचबैक को भी भारत के अंदर लांच किया था। यह सभी गाड़िया एक ही प्लेटफार्म पे बनाई गई थी। सिट्रोएन भारत के अंदर अब जल्द ही अपनी दो नई गाड़ियों को लांच करने वाली है, जिसमे से एक C3X क्रॉसओवर सेडान और दूसरी eC3 ऐरक्रॉस इलेक्ट्रिक SUV है।

1. सिट्रोएन C3X

सिट्रोएन C3X
सिट्रोएन C3X

सिट्रोएन C3X एक नई कार होगी, जो की जल्द ही सिट्रोएन दवारा भारत के अंदर लांच कर दी जाएगी। इस कार को सिट्रोएन CMP मॉडुलर प्लेटफार्म पे बनाएगी। इस कार में आपको सेडान कार की प्रक्टिकलिटी और SUV की रुग्गड़नेस और हाई ग्राउंड क्लीयरेंस देखने को मिल जाएगी। इस कार में आपको फास्टबैक स्टाइल रूफ लाइन देखने को मिल जाएगी, जो की इस कार को स्पोर्टी और अनोखा लुक देगी।

इस कार में आपको 1.2 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन देखने को मिल जायेगा। यह दमदार इंजन इस कार में 110 hp की पावर पैदा करेगा। इस कार में आपको मैन्युअल या आटोमेटिक ट्रांसमिशन का विकल्प भी देखने को मिल जायेगा। सिट्रोएन C3X का इलेक्ट्रिक अवतार भी यह कंपनी जल्द ही भारत के अंदर 2025 तक लांच करेगी। भारत के अंदर यह कार हौंडा सिटी, वॉक्सवैगन साइट्रस और स्कोडा स्लाविआ से मुकाबला करेगी।

2. सिट्रोएन eC3 ऐरक्रॉस

सिट्रोएन eC3 ऐरक्रॉस
सिट्रोएन eC3 ऐरक्रॉस

सिट्रोएन की eC3 ऐरक्रॉस एक पावरफुल इलेक्ट्रिक SUV है। यह कार असल में C3 ऐरक्रॉस SUV का ही एक इलेक्ट्रिक अवतार है। इस कार को सिट्रोएन अब जल्द ही भारत में लांच करने वाली है। eC3 ऐरक्रॉस असल में भारत के अंदर सिट्रोएन की पहेली इलेक्ट्रिक SUV होगी। इस कार में आपको eCMP प्लेटफार्म देखने को मिल जायेगा, जो की खास तौर से इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए बनाया गया है।

सिट्रोएन eC3 में आपको 50 Kwh क बड़ी बैटरी देखने को मिल जाएगी। यह बैटरी इस कार को 300 Km की रेंज एक सिंगल चार्ज में बड़े ही आराम से देदेगी। इस कार में आपको फ़ास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट देखने को मिल जाता है। यह कार मत्र 30 मिनट में 0 से 80% तक पूरी चार्ज हो जाएगी। इस कार में आपको जो इलेक्ट्रिक मोटर देखने को मिलेगी, वो इस कार में 136 hp की पावर पैदा करेगी। इस कार में आपको स्मूथ और साइलेंट परफॉरमेंस देखने को मिल जाएगी।

यह भी देखिये: भारत में लांच होंगी 4 नई कमाल की SUV गाड़ियां, जानिए लांच डेट व कीमत

Leave a Comment