BYD Atto 3 इलेक्ट्रिक कार
BYD एक जानी मानी लीडिंग ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर है। इस कंपनी की Atto 3 भारत के अंदर बहुत ही ज्यादा चर्चा में है। यह एक इलेक्ट्रिक SUV है, जो की भारत में 2022 में लांच करि गई थी। इस इलेक्ट्रिक SUV में आपको कमाल का डिज़ाइन, मॉडर्न फीचर्स और परफॉरमेंस देखने को मिल जाती है। अगर आप भी एक नई इलेक्ट्रिक SUV को खरीदने का सोच रहे है, तो आपके लिए BYD atto 3 एक अच्छा विकल्प हो सकती है ।
आकर्षक डिज़ाइन
![3 2](https://strangerbio.com/wp-content/uploads/2024/02/3-2-1024x576.jpg)
BYD Atto 3 एक फ्यूचरिस्टिक और स्लीक डिज़ाइन वाली इलेक्ट्रिक कार है। इस इलेक्ट्रिक कार में आपको फ्रंट में स्लीक LED हेडलैंप देखने को मिल जाते है। जो की इंटीग्रेटेड DRLS के साथ आते है। इस कार में आपको इल्लुमिनटेड लाइट स्ट्रिप भी दी गई है, जो की ब्रूशेड एल्युमीनियम फ्रंट ग्रिल के निचे लगाई गई है। इस कार में के फ्रंट में आपको बड़े एयर इन्टेक भी देखने को मिल जाते है। इस कार के साइड प्रोफाइल की बात करे, तो वह आपको विंग मिरर भी देखने को मिल जाते है, जो की इलेक्ट्रिकली अडजस्टेबले और फोल्डेबल है।
इस कार में आपको 18 इंच के एलाय व्हील भी दिए गए है, जो की इस कार को SUV स्पोर्टी स्टान्स देते है। इस कार के रियर में आपको रूफ स्पोइलर, वरपराउण्ड LED टेल लैंप और लाइट स्ट्रिप देखने को मिल जाती है। यह कार भारत के अंदर पांच आकर्षक रंगो के विकल्प में देखने को मिल जाती है : ग्लेशियर वाइट, स्काई ब्लू, लावा रेड, स्तररी ब्लैक और मूनलाइट स्लिवर।
दमदार परफॉरमेंस
BYD ऑटो 3 एक पावरफुल इलेक्ट्रिक SUV है। इस कार में आपको 60.48 kWh की बैटरी देखने को मिल जाती है। इसके अलावा इस इलेक्ट्रिक SUV में आपको दो इलेक्ट्रिक मोटर देखने को मिल जाती है। BYD ऑटो 3 में आपको 201 bhp की पीक पावर और 310 Nm का पीक टार्क देखने को मिल जाता है ।
यह कार मत्र 7.9 सेकंड में 0 से 100 kmph की रफ़्तार को पार कर जाती है। इस कार में आपको 160 kmph की टॉप स्पीड देखने को मिल जाती है, साथ ही इस कार में आपको 521 km की रेंज भी दी गई है। आप इस कार को मत्र 29 मिनट में 30% से 80% तक पूरा चार्ज कर पाएंगे।
किफायती कीमत
![BYD ऑटो 3](https://strangerbio.com/wp-content/uploads/2024/02/4-2-1024x576.jpg)
BYD कंपनी भारत के अंदर अभी नई है। यह कंपनी अपना मार्किट शेयर बढ़ाने के लिए अपनी सभी गाड़ियों को बहुत ही ज्यादा किफायती कीमत पे भारत में लांच कर रही है। भारत के अंदर BYD की ऑटो 3 मत्र ₹33.99 लाख रुपए एक्स शोरूम की कीमत से शुरू हो जाती है, जो की इसके टॉप वैरिएंट के लिए मत्र ₹34.49 लाख रुपए एक्स शोरूम तक जाती है। यह SUV भारत के अंदर MG ZS EV और हुंडई कोना जैसी इलेक्ट्रिक SUV से भारत के अंदर मुकाबला करती है।
वैरिएंट | एक्स शोरूम मूल्य | डाउनपेमेंट | EMI |
---|---|---|---|
एटो 3 एक्सटेंडेड रेंज | ₹33.99 लाख | ₹6.80 लाख | ₹66,000 |
एटो 3 स्पेशल एडीशन | ₹34.49 लाख | ₹6.90 लाख | ₹67,000 |
यह भी देखिए: MG मोटर की सभी गाड़ियों की कीमत हुई कम, जानिए नई कीमत