अगस्त में सबसे ज्यादा बिकने वाली Mahindra की गाड़ियां

Mahindra की अगस्त 2023 की सेल्स रिपोर्ट

महिंद्रा भारतीय ऑटोमोबाइल मार्किट में एक जानी मानी लीडिंग ऑटोकार मैन्युफैक्चरर कंपनी है। इन्होने पिछले महीने अगस्त 2023 में बढ़िया सेल्स करी है। जहा पे इस कंपनी ने पिछले साल के मुकाबले इस साल 26.5 % की ईयर ऑन ईयर ग्रोथ अपनी डोमेस्टिक सेल्स में दिखती है। महिंद्रा कंपनी ने केवल अगस्त महीने में इस साल 37,270 यूनिट गाड़िया बेचीं है, यह संख्य पिछले साल अगस्त के महीने में 29,472 यूनिट गाड़ियों की थी। महिंद्रा ने इस बदले बदलाव के बाद अपने मार्किट शेयर को भारतीय मार्किट में 9 % से सीधे 10.3 % कर लिया है। ऐसा करके अब यह कंपनी भारत के चार सबसे बाद ऑटोमोबाइल मनुफक्चरर्स में एक एक बन गई है।

1. Mahindra Scorpio

Mahindra Scorpio
Mahindra Scorpio

Scorpio, जो की महिंद्रा की एक फ्लैगशिप SUV है, वो इस कंपनी के लिए अगस्त में सबसे ज्यादा बेचीं जानी वाली गाडी के रूप में सामने आई है। जहा अगस्त 2023 में महिंद्रा कंपनी ने Scorpio गाडी की 9,898 यूनिट बेचीं है। ऐसा करके महिंद्रा ने अपनी इस गाडी पे 40 % की ईयर ऑन ईयर सेल्स देखि है। क्युकी पिछले साल अगस्त के महीने में इन्होने स्कार्पियो की मत्र 7,056 यूनिट बेचीं थी। भारतीय मार्किट मै महिंद्रा की यह SUV आपको दो वैरिएंट में देखने को मिल जाती है : Scorpio N और Scorpio क्लासिक।

2. Mahindra Bolero

Mahindra Bolero
Mahindra Bolero

Bolero महिंद्रा कंपनी की सबसे ज्यादा लोकप्रिय मल्टी यूटिलिटी व्हीकल (MUV) है। अगस्त के महीने में स्कार्पियो के बाद सबसे ज्यादा यूनिट महिंद्रा ने इसी गाडी की बेचीं है। जहा पे अगस्त 2023 में महिंद्रा ने बोलेरो की कुल 9,092 यूनिट बेचीं है। ऐसा करके इन्होने 10 % की ईयर ऑन ईयर ग्रोथ दिखाई है। क्युकी पिछले साल इन्होने इस गाडी की मत्र 8,246 यूनिट ही बेचीं थी। बोलेरो SUV को भारत के अंदर इस गाडी की रिलायबिलिटी व बिल्ड क्वालिटी के लिए जानी जाती है।

3. Mahindra XUV 700

Mahindra XUV 700
Mahindra XUV 700

इस सूचि के तीसरे स्थान पे नाम महिंद्रा की प्रीमियम SUV, महिंद्रा XUV 700 का आता है। यह महिंद्रा के तरफ से आने वाली एक लुक्सुरियस SUV है, जो की अपने शानदार मॉडर्न फीचर्स, स्टाइल व परफॉरमेंस के लिए भारत के अंदर बहुत ज्यादा पसंद करी जाती है। महिंद्रा ने अपनी इस शानदार गाडी की अगस्त 2023 में कुल 6,512 यूनिट बेचीं है। ऐसा करके इन्होने पिछले साल के मुकाबले इस साल 8 % की ईयर ऑन ईयर ग्रोथ दिखाई है। महिंद्रा ने पिछले साल XUV700 की 6,010 यूनिट बेचीं थी।

4. Mahindra Thar

Mahindra Thar
Mahindra Thar

महिंद्रा की आइकोनिक ऑफ रोडेर, महिंद्रा थार इस सूचि में चौथे स्थान पे आती है। महिंद्रा ने अपनी इस शानदार SUV की अगस्त 2023 में कुल 5,951 यूनिट बेचीं है। ऐसा करके इन्होने 57 % की ईयर ऑन ईयर ग्रोथ दिखाई है। पिछले साल अगस्त 2022 में महिंद्रा ने थार की कुल 3,793 यूनिट बेचीं थी। महिंद्रा ने अपनी इस आइकोनिक गाडी को 2020 में एक नए अवतार में लांच किया था। तभी से महिंद्रा को भारतीय ग्राहकों का बेहतरीन रिस्पांस इस गाडी के लिए देखने को मिल रहा है।

5. Mahindra XUV 300

Mahindra XUV 300
Mahindra XUV 300

XUV 300 महिंद्रा की एक कॉम्पैक्ट SUV है, महिंद्रा ने इस गाडी की अगस्त 2023 में कुल 4992 यूनिट बेचीं है। ऐसा करके इन्होने पिछले साल के मुकाबले इस साल 16% की ईयर ऑन ईयर ग्रोथ दिखाई है। इन्होने पिछले साल अगस्त में 4,322 यूनिट गाड़िया बेचीं थी। महिंद्रा की XUV300 असल में SsangYong Tivoli गाडी पे आधारित है। इस गाडी में आपको स्पोर्ट व रिफाइंड परफॉरमेंस देखने को मिल जाती है।

6. Mahindra XUV 400 and Marazzo

Mahindra XUV 400
Mahindra XUV 400
Marazzo
Marazzo

महिंद्रा ने इस इस बार अपनी XUV 400 की कुल 778 यूनिट बेचीं है। XUV400 को महिंद्रा ने हाल ही में जुलाई 2023 में लांच किया था, और ये अगस्त का महीना इस गाडी के लिए सेल्स का पेहेला महीना था। वही इस सूचि में आखिर नाम महिंद्रा की marazzo का आता है। महिंद्रा कंपनी ने अपनी इस गाडी की अगस्त 2023 में कुल 47 यूनिट बेचीं है। ऐसा करके इन्होने 4 % की ईयर ऑन ईयर ग्रोथ दिखाई है, क्युकी पिछले साल इन्होने इस गाडी की मात्र 45 यूनिट बेचीं थी।

मॉडलबेचीं गई यूनिट की संख्य
Scorpio9,898
Bolero9,092
XUV7006,512
Thar5,951
XUV3004,992
XUV400 (नई)778
Marazzo47

यह भी देखिए: Mahindra की ये इलेक्ट्रिक SUV जा सकती है 200 km/h की टॉप स्पीड तक

Leave a Comment