जानिए नई 2024 Hyundai Creta की ऑन-रोड कीमत व नए EMI प्लान

नई 2024 Hyundai Creta

हुंडई एक जानी मनाई लीडिंग साउथ कोरियाई मल्टीनेशनल ऑटोमोटिव कंपनी है। इस कंपनी की शुरुवात 1967 में हुई थी। यह कंपनी भारत के अंदर दूसरी सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर है। यह कार भारत के अंदर कई सारे अलग अलग प्रकार के सेगमेंट में अपनी गाड़ियों को लांच करती है। हुंडई कंपनी को उसकी क्वालिटी, इनोवेशन और ग्राहकों के सटिस्फैक्शन के चलते बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाता है।

Hyundai Creta भारत के अंदर अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली SUV है। यह कार भारत के अंदर 2015 में पहेली बार लांच हुई थी। इस कार को हुंडई की ix25 पे आधारित बनाया गया है। यह कार भारत के अंदर किआ सेल्टोस, MG हेक्टर, टाटा हरियर और निसान किक्स जैसी गाड़ियों से मुकाबला करती है। भारत के अंदर हुंडई ने क्रेटा के नए मॉडल को अभी हाल ही में लांच किया है। आइये जानते है की क्यों है क्रेटा इतनी खास।

आकर्षक डिज़ाइन

3 35
2024 हुंडई क्रेटा

नई हुंडई क्रेटा 2024 में आपको एक्सटेरियर और इंटीरियर डिज़ाइन में बहुत ज्यादा बदलाव देखने को मिल जाता है। नई क्रेटा अब पहले से भी ज्यादा शार्प और मॉडर्न डिज़ाइन के साथ आती है। इस नई क्रेटा में आपको प्रोग्रेसिव लुक देखने को मिल जाता है। यह नई क्रेटा शार्प बॉडी लाइन और कमांडिंग स्टान्स के आती है। इस कार के फ्रंट में आपको नई रेडियेटर ग्रिल और अपराइट हुड डिज़ाइन देखने को मिल जाता है। यह कार में आपको स्लीक और LED आधारित लाइट देखने को मिल जाती है। इस कार के हेडलैंप में आपको इंटीग्रेटेड डॉल्स और फोग लैंप भी देखने को मिल जाते है।

दमदार परफॉरमेंस

नई हुंडई क्रेटा में आपको तीन प्रकार के इंजन विकल्प देखने को मिल जाते है। इस कार में आपको 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया जो की 113 bhp की पावर और 144 Nm का पीक टार्क पैदा करता है। यह इंजन 6 स्पीड मैन्युअल या CVT ट्रांसमिशन के विकल्प के साथ आता है। दूसरा इंजन विकल्प 1.5 लीटर का डीजल इंजन है। यह इंजन इस कार में 113 bhp की पावर और 250 Nm का पीक टार्क पैदा करता है। इस कार में आपको 6 स्पीड मैन्युअल और CVT ट्रांसमिशन देखने को मिल जाता है।

इसके अलावा इस कार में आपको एक और इंजन विकल्प देखने को मिल जाता है, जो की 1.5 लीटर के टर्बो पेट्रोल इंजन का है। यह इंजन इस कार में 138 bhp की पावर और 242 Nm का पीक टार्क पैदा करता है। इस कार में आपको 7 स्पीड का ड्यूल क्लच आटोमेटिक ट्रांसमिशन देखने को मिल जाता है।

पेट्रोल इंजनपावर (bhp)पीक टार्क (Nm)गियरबॉक्स
1.5 लीटर1131446 स्पीड मैन्युअल या CVT
1.5 लीटर टर्बो1382427 स्पीड ड्यूल क्लच आटोमेटिक
डीजल इंजन1132506 स्पीड मैन्युअल या CVT

किफायती कीमत

नई हुंडई क्रेटा 2024 एक प्रीमियम SUV है, जो की डिज़ाइन, परफॉरमेंस, फीचर्स और वैल्यू के एक पूर्ण पैकेज के साथ आती है। इस कार को हुंडई ने सात वैरिएंट में लांच किया है। इस कार की कीमत भारत के अंदर मत्र ₹11 लाख रुपए एक्स शोरूम से शुरू हो जाती है, जो की इसके टॉप वैरिएंट के लिए मत्र ₹20.15 लाख रुपए एक्स शोरूम तक जाती है। इसके अलावा यह कार भारत के अंदर छे मोनोटोनी और एक ड्यूल टोन रंग के विकल्प में देखने को मिल जाती है।

वेरिएंटएक्स-शोरूम मूल्यडाउनपेमेंटEMI
Eरु. 11 लाखरु. 2.2 लाखरु. 24,260
EXरु. 12.18 लाखरु. 2.44 लाखरु. 26,787
Sरु. 13.5 लाखरु. 2.7 लाखरु. 29,655
S (O)रु. 14.8 लाखरु. 2.96 लाखरु. 32,491
SXरु. 15.9 लाखरु. 3.18 लाखरु. 34,915
SX Techरु. 17.5 लाखरु. 3.5 लाखरु. 38,435
SX (O)रु. 20.15 लाखरु. 4.03 लाखरु. 44,270

यह भी देखिए: स्कार्पियो क्लासिक को खरीदना हुआ आसान, जानिए नए EMI प्लान

Leave a Comment