MG मोटर भारत में लांच करने जा रहा है एक और नई इलेक्ट्रिक गाडी

MG मोटर की नई इलेक्ट्रिक गाडी

MG की पैरेंट कंपनी SAIC ने अभी एक डिज़ाइन को पेटेंट कराया है। यह डिज़ाइन बताया जा रहा है की MG की नई आने वाली Baojun Yep इलेक्ट्रिक SUV का होगा, जो जलधि ही india में announce कर दी जाएगी। भारत में यह गाडी को MG कंपनी रिब्रांड करके MG EV नाम से बेचेगी। कुछ सूत्रों की माने तो, इसके डिज़ाइन में कंपनी कुछ ज्यादा बदलाव नहीं करने वाली है। यह गाडी का जो मॉडल चीन के लिए बनाया गया है, वही same डिज़ाइन के साथ भारत में भी इसे लांच कर दिया जायेगा। यह SUV को भारतीय मार्किट में 2025 तक लाने की बात करि जा रही है।

Retro डिज़ाइन

 Baojun Yep
Baojun Yep

Baojun Yep एक retro themed electric SUV होने वाली है, यह एक तीन दूर लेआउट में आएगी और 4 लोगो को आराम से बैठा पायेगी। इस गाडी में कंपनी ने Global Small electric Vehicle Platform (GSEV) का प्रयोग किया है। यह वही प्लेटफार्म है जो MG की कॉमेट EV में आता है। इसके डिज़ाइन की बात करि जाये तोह इसमें आपको Square LED हेडलाइट्स, एक rugged दिखने वाला बम्पर, रूफ रेल्स, बल्की व्हील आर्चेस जैसे कई सरे आकर्षित डिज़ाइन एलिमेंट्स मिलते है।

गाडी के डाइमेंशन्स

अगर इस गाडी के डाइमेंशन्स की बात करि जाये तो यह, 3,381mm लम्बी,1,685mm चौड़ी और 1,721mm ऊँची है। इसके अल्वा इसमें 2,110mm का व्हीलबेस देखने को मिलता है। अगर इसे Comet EV से compare किया जाये तो ये गाडी Comet EV से 407 mm लम्बी, 180 mm चौड़ी और 81 mm ऊँची है। इसका व्हीलबेस भी 100 mm लम्बा है।

पावर और परफॉरमेंस

 Baojun Yep
Baojun Yep

Baojun yep में आपको एक सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। यह मोटर इस गाडी के रियर axle में लगाई लगी है, जो की इससे रियर व्हील ड्राइव गाडी बनती है। इसमें आपको 68 bhp की पावर और 140 Nm का टार्क देखने को मिलता है, इसके अल्वा इसकी टॉप स्पीड भी 100 kph राखी गई है। इसमें आपको कंपनी ने एक 28.1kWh की लिथियम आयन फॉस्फेट बैटरी दी है, जो की इसे 303 Km की ड्राइविंग रेंज देती है।

Leave a Comment